दरोगा के ठाठ! थाने के अंदर महिला से कराई तेल मालिश, Video वायरल होते ही गिरी गाज
सहरसा। बिहार में एक दारोगा के ठाठ का वीडियो वायरल हो गया। वह दरोगा थाने में ही महिलाओं से मालिश करा रहा था। उसने अपने कपड़े भी उतार रखे थे। मालिश कराते हुए जब उसका एक वीडियो सामने आया तो तहलका मच गया। वीडियो देखकर एसपी लिपि सिंह ने उसे निलंबित कर दिया।

बिहार: दरोगा ने उठाया मजबूरी का फायदा
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें दरोगा साफ दिख रहा है। उसने थाने में ही महिला से तेल की मालिश करवाई। यह करतूत सहरसा के नवहट्टा थाना के दरोगा शशि भूषण सिंह की है, जिसे अब एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जिस महिला से वो तेल मालिश करा रहा था, वो किसी केस की पैरवी करने के सिलसिले में थाना आई थी।

थाने में ही तेल लगवाकर मालिश करवाई
दरोगा भूषण सिंह ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए महिला से मालिश कराई। खबर है कि, उक्त महिला एक महीने से अपने भाई के खिलाफ दर्ज केस के मामले में पैरवी के लिए थाना आ रही थी। दरोगा ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया।
यह दरोगा पटना का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, ऐसे कुकृत्य के लिए इसकी नौकरी भी जा सकती है।

विभागीय कार्यवाही होगी
वीडियो में वह पूरे ठाठ के साथ मालिश करवाते दिख रहा है। जब अपने शरीर पर तेल लगवा रहा था, तो कहीं मोबाइल से बात भी कर रहा था। इस कुकृत्य के लिए एसपी ने उसे लाइन हाजिर करने के साथ ही विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications