बिहार: इस विधानसभा सीट पर जीते लालू यादव की पार्टी के अमर, BJP की बेबी कुमारी को हराया

पटना। आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम जारी हुए। जिसमें बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर लालू यादव के अगुवाई वाली राजद के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। राजद ने यहां अमर पासवान को खड़ा किया था, जिन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा की बेबी कुमारी को हरा दिया। बेबी कुमारी 36,653 वोटों से हारी हैं।

Bihar: RJDs Amar Paswan defeats BJPs Baby Kumari in Bochahan Assembly by-elections

अमर पासवान ने जीती बोचहां सीट

बता दें कि, बोचहां विधान सभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। आज चुनाव आयोग के अधिकारी ने यह बताया कि, अमर पासवान जो कि राजद के प्रत्याशी हैं, ने बिहार में बोचहां विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने अपनी निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को 35,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है।

Bihar: RJDs Amar Paswan defeats BJPs Baby Kumari in Bochahan Assembly by-elections

सबसे अमीर हैं राजद के अमर पासवान
मार्च के महीने में यहां नामांकन का पर्चा भरने वाले तीनों दलीय उम्मीदवारों में से अमर पासवान सबसे अमीर थे। वे करीब 15 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अमर पासवान राजद के प्रत्याशी हैं। वहीं, भाजपा की प्रत्याशी बेबी कुमारी भी करोड़पति हैं। इन दोनों समेत अन्य प्रत्याशियों के हलफनामे भी आयोग ने सार्वजनिक किए। जिसमें बताया गया कि, अमर पासवान के पास करीब 28 लाख रुपये नकद हैं तो इनके बैंक खाते में भी 2.63 करोड़ रुपये जमा है। इसके अलावा इनके पास करीब 10 करोड़ से ऊपर की संपत्ति है।

baby kumari bjp

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाली बेबी कुमारी के पास एक 16 तो दूसरी 14 लाख की लग्जरी कार है। हलफनामे के मुताबिक,इनके व पति के पास एक-एक पिस्टल भी हैं। नकद 51000 और पति के हाथ में 21000 रुपये है। बचत, बीमा, ज्वेलरी आदि में बेबी के नाम पर 2227840 और पति के नाम पर 1523492 रुपये की संपत्ति है। पति के नाम 1,60,00,000 रुपये की जमीन व मकान है। बेबी पर 1090178 और पति के नाम पर 8345621 रुपये लोन है। वहीं, वीआईपी प्रत्याशी गीता कुमारी के पास नकद करीब 20 हजार रुपये है व बैंक में पौने दो लाख रुपये हैं। इनके पास 16 लाख के जेवरात भी हैं। इनकी कुल संपत्ति करीब साढ़े 5 करोड़ की बताई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+