बिहार: 81 सीटों वाले कोच में रेलवे कर रहा था 93 सीटों पर कंफर्म बुकिंग, जांच शुरू
पटना। बिहार में रेलवे का एक और नया कारनामा देखने को मिला है। यहां रेलवे कम सीटों पर ज्यादा सीटों की बुकिंग कर रहा था जिससे हर दिन कंफर्म टिकट होने के बावजूद यात्रियों को परेशान होना पड़ता था। पटना से रांची और हावड़ा जाने वाली जनशताब्दी में 81 सीट के बावजूद रेलवे 93 सीटों का कंफर्म टिकट दिया जा रहा था। यह आज से नहीं बल्कि कई महीनों से होता आ रहा था। लेकिन रेलवे के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसके चलते हर दिन यात्री परेशान होते रहे। इसकी शिकायत जब रेलवे के दानापुर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर तक पहुंची तब खलबली मच गई और तुरंत दानापुर डीआरएम ने रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की और इसकी जांच का आदेश दिए। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि पटना से चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में 81 सीटें हैं और जब की टिकट काउंटर से 93 सीटों का कंफर्म टिकट यात्रियों को दिया जा रहा है। इसमें प्रत्येक दिन 12 यात्रियों को कन्फर्म टिकट होने के बावजूद सीट नहीं मिल पा रही थी। यात्री परेशान हो रहे थे और टीटीई भी कुछ नहीं कर पा रहा था।

टिकट कंफर्म होने के बावजूद हर रोज 12 यात्रियों को होती थी परेशानी
पटना से रांची और हावड़ा जाने वाली जन शताब्दी के एक खास कोच में 12 ऐसे सीटों की बुकिंग की जाती रही है, जो उस कोच में हैं ही नहीं। दोनों जनशताब्दी के एक कोच डीआर 1 में सिर्फ 81 सीटें हैं, पर उस कोच में 93 सीटों की कन्फर्म टिकट की बुकिंग होती रही है। इससे रोज दर्जन भर यात्री परेशान होते रहे हैं। यात्रा शुरू करने के बाद इसका पता चलने पर यात्री ट्रेन में तैनात टीटीई की मेहरबानी से किसी तरह दूसरी सीट पर अपनी यात्री पूरी कर लेते हैं। वर्षों से ऐसा होते रहने के बाद आज तक किसी अधिकारी का ध्यान इस समस्या पर नहीं गया। जबकि कई बार यात्रियों ने इसे संज्ञान में लाया था।

जनशताब्दी के कोच डीआर-1 का मामला
रेलवे की भारी लापरवाही से यात्री परेशान हो रहे थे और शताब्दी एक्सप्रेस को लेकर जाने वाले टीटीई किसी तरह यात्रियों को एडजस्ट कर ले जाया जा रहा था। यात्रियों ने कई बार मामले की जानकारी टीटीई को दी कुछ ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। कुछ यात्रियों ने डीआरएम से इसकी शिकायत की जिसके बाद डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने संज्ञान में लेते हुए इस पर कार्रवाई शुरू की और वरीय वाणिज्य प्रबंधक तथा अन्य अधिकारियों से जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआर पीआर से संपर्क कर सभी डीआर1 कोच में सिर्फ 81 सीटें ही बुक करने का निर्देश दिया।

अब आदेश पर सिर्फ 81 सीटों पर बुकिंग शुरू
टिकट काउंटर पर आदेश दिया है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस की कोई भी टिकट 81 सीटों से ज्यादा कन्फर्म ना किया जाए यह सारा खेल पटना जंक्शन से होता रहा था और यात्री परेशान होते आ रहे थे। हालांकि अब दानापुर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर के आदेश के बाद 81 सीटों से ज्यादा कन्फर्म टिकट देना बंद हो गया है जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें -भयंकर करंट की चपेट में आईं भाभी-भतीजी, लेकिन चली गई चाचा की जान












Click it and Unblock the Notifications