लॉरेंस की कथित धमकियों के बीच पप्पू यादव की बेफिक्री, कहा- 'दुश्मन पालने में आता है मजा'
Rajesh Ranjan News: राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, बिहार के पूर्णिया से सांसद है और पिछले काफी वक्त से मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए है। दरअसल, पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कथित धमकियां मिल रही है। लॉरेंस की कथित धमकियों के बीच पप्पू यादव बेफिक्र नजर आए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुश्मन पालने में आनंद (मजा) आता है।
आजतक की खबर के मुताबिक, पप्पू यादव ने पूर्णिया पुलिस की जांच पर सवाल भी उठाया। उन्होंने कहा कि धमकी देने के मामले में जो शख्स पकड़ा गया है, उसकी स्क्रिप्ट पटना में लिखी गई थी। इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें गुजरात, मलेशिया, नेपाल और पाकिस्तान से भी धमकियां मिली। मलेशिया से जो कॉल आया वो छोटा राजन गिरोह से था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली कथित धमकियों और माफी मांगने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा, 'मैं इन अपराधियों को पैरों की धूल भी नहीं समझता हूं। जहां तक माफी मांगने का सवाल है तो मैं इस जन्म में क्या सौ बार जन्म ले लूं फिर भी माफी नहीं मागूंगा। माफी मांगना मेरी फितरत में नहीं है।
खबर के मुताबिक, पप्पू यादव ने आगे कहा कि जनता की खातिर दुश्मन पालने में मजा यानी आनंद आता है, लगता है कि एक अच्छी लाइफ जी रहे हैं। माफिया अपराधियों के खिलाफ लड़ने में आनंद आता है। इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते उनके रवैये पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को विस्तृत जानकारी दी, जिसमें 200-250 व्हाट्सएप कॉल, 27 फोन कॉल और 150 एसएमएस संदेश शामिल हैं। इसके बावजूद, उन्हें लगता है कि कुछ कॉल अनसुलझे रह गए हैं। उन्होंने महेश पांडे की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया, जो कभी भाजपा के एक राज्यसभा सांसद के पीए थे।
सीबीआई जांच की मांग
पप्पू यादव ने धमकियों से संबंधित कॉल डिटेल की सीबीआई जांच की जाए। हम ना प्रेस से भीख मांगे हैं और ना ही सरकार से भीख मांगे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने में पप्पू यादव की भूमिका थी। इतना ही नहीं, कहा कि पाटलीपुत्र में लालू और शहाबुद्दीन से लड़ते-लड़ते बचे और फ्लोर टेस्ट में हम विधानसभा में लालू यादव के सामने थे।
लॉरेंस पर सही किया ट्वीट
पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई के बारे में अपने ट्वीट का भी जिक्र करते हुए उसे सही ठहराया। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों को पनाह नहीं दी जानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर बोलते रहने का संकल्प लिया। हाल ही में लॉरेंस के नाम से अनजान यादव ने कहा कि उन्हें किसी से कोई डर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications