Bihar Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फिर होगा बिहार दौरा, जानिए चुनावी प्लान

Bihar Politics, Amit Shah Latest News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं प्रदेश में भाजपा भी अपनी सियासी पकड़ मज़बूत करने की रणनीति तैयार करने में जुटी है।

बिहार में भाजपा विभिन्न ज़िलों में लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है। इसी क्रम में सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि भाजपा के दिग्गज नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर से बिहार दौरे पर आ सकते हैं। 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर के पताही में अमित शाह जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

Bihar Politics: Union Home Minister Amit Shah will visit Bihar again, know the BJP election plan

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र तैयारियों में जुट गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लोक सभा प्रवास योजना के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अमित शाह जीत का मंत्र देंगे। ग़ौरतलब है कि अमित शाह के दौरे की तैयारियों के मद्देनज़र नित्यानंद राय ने भी पताही (मुजफ्फरपुर) का दौरा कर हालातों का जायज़ा किया।

भाजपा नेताओं की मानें तो बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ही अमित शाह के दौरे का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। दरअसल मुजफ्फरपुर में किसान और सहकारिता सम्मेलन की तैयारी चल रही है। ऐसे में अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। मुजफ्फरपुर में अमित शाह बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सियासी जानकारों का कहना है कि, लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव की भी तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। भाजपा पूरी तरह से बिहार में अपनी पकड़ मज़बूत बनाना चाहती है।

इसलिए अमित शाह बार-बार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। 1 साल में सातवीं बार अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भाजपा के लिए बिहार कितना ज़रूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+