Bihar Politics: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, कर दिया बड़ा ऐलान

Bihar Politics: जनसूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मोतिहारी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये ऐलान किया।

Bihar Politics

प्रशांत किशोर ने क्या कहा ?

मोतिहारी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि, अगर पार्टी ने तय किया है कि चुनाव लड़ना है तो लड़ेंगे, कोई दिक्कत नहीं है। कहां से लड़ेंगे अभी तय नहीं है लेकिन मेरे नाम से किसी ने राघोपुर से आवेदन दिया है। अगर पार्टी तय करेगी को जरूर लड़ेंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव वर्तमान में राघोपुर से विधायक हैं।

लालू यादव का गढ़ है राघोपुर

गंगा के दियारा क्षेत्र में मौजूद राघोपुर विधानसभा सीट बिहार के वैशाली जिले में आता है। ये क्षेत्र लालू यादव का गढ़ रहा है। इस वक्त यहां से RJD नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं। इस सीट से लालू यादव और रबड़ी देवी भी विधायक रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्रीसीएम

सीएम नीतीश पर साधा था निशाना

इससे पहले प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जोरदर हमला बोला था उन्होंने कहा था कि, बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदल सकते हैं।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार बीजेपी के साथ ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन चुनाव के बाद वो फिर से पाला बदल सकते हैं लेकिन इस बार उनका सीएम बनना मुश्किल है। चाहे वे किसी से भी गठबंधन कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+