Nitish Kumar: कभी RJD के साथ तो कभी BJP के साथ...जानिए कब-कब पलटे नीतीश कुमार?

Nitish Kumar: बिहार का सियासी खेल अब अंजाम तक पहुंच गया है। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच गठबंधन हो चुकी है।

इस नई सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। वहीं बिहार बीजेपी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है। नीतीश कुमार 28 जनवरी की सुबह राजभवन पहुंचे और गवर्नर को सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच नीतीश कुमार के बार-बार पाला बदलने की चर्चा हो रही है। लोग ये जानना चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार कब-कब आरजेडी के साथ गए और कब-कब बीजेपी के साथ गए।

आइए जानें नीतीश कुमार का मन कब-कब बदला है?

  • 1994 - लालू यादव से मतभेद के कारण जनता दल (चक्र छाप) छोड़कर समता पार्टी बनाई।
  • 1996 - भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में आए।
  • 1998 - समता पार्टी का विलय कर जनता दल यूनाइटेड बनाया, भाजपा के साथ राजग के अभिन्न अंग रहे।
  • 2013 - नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री पद का उम्मीदवार बनने से नाराज होकर भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया।
  • 2014 - लोक सभा का चुनाव अकेले लड़े और बुरी तरह परास्त हुए। बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
  • 2015 - लालू यादव की पार्टी राजग के साथ महागठबंधन बनाकर सत्ता में आए।
  • 2017 - भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाकर महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बनाई।
  • 2022 - भाजपा से अलग होकर फिर से राजद के साथ आ गए।
  • 2024 - राजद से अलग होकर भाजपा के खेमे में आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+