'गिरगिट, पलटिस कुमार, पलटूराम...', नीतीश कुमार की हुई चौतरफा आलोचना, जानें किसने क्या कहा?
Nitish Kumar News: बिहार में जारी राजनीतिक उथल-पुथल थम गई है। नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है और 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के नए डिप्टी सीएम बनने वाले हैं।
नीतीश कुमार के इस कदम की चौतरफा आलोचना हुई है। विपक्षी नेताओं से लेकर सोशल मीडिया पर आम जनता ने भी उनके इस बार-बार दल बदलने के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

आइए जानें किस नेता ने क्या कहा?
- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, ''देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाते लेकिन वह जाना चाहते है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।''
देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 28, 2024
पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं।
अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को… pic.twitter.com/pgjCISOFuV
- शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अमित शाह और नीतीश कुमार के दिए गए बयानों को कोट करते हुए तंज कसा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, 'मर जाना कबूल है, उनके साथ जाना कबूल नहीं है । ये अच्छी तरह जान लीजिए।'' नीतीश कुमार।' पलटूराम ने जनादेश का अपमान किया है, अरे पलटू बाबू, कुछ तो लिहाज रखो, छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि पलटू राम से मुक्त हो बिहार, नीतीश कुमार के लिए BJP के दरवाजे बंद। अमित शाह।''
“मर जाना क़बूल है, उनके साथ जाना क़बूल नहीं है । ये अच्छी तरह जान लीजिये !”
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) January 28, 2024
नीतीश कुमार
“पलटूराम ने जनादेश का अपमान किया है”
“अरे पलटू बाबू, कुछ तो लिहाज रखो ”
“छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि पलटू राम से मुक्त हो बिहार”
“नीतीश कुमार के लिए BJP के दरवाजे बंद”
अमित शाह
- आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर लिखा, ''गिरगिट, तो बस यूं ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ्तार से तो पलटिस कुमार को भी 'गिरगिट रत्न' से सम्मानित करना चाहिए।''
- एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं,ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं, जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में, कहां रखी है भाव तेरी, जिनका ख्याल तेरी भावों में,बस सत्ता का ख्या है तेरी भावों में,अपनों के भावों का क्या हुआ।''
“गिरगिट” तो बस यूँ ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी “गिरगिट रत्न“ से सम्मानित करना चाहिए।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 28, 2024
- प्रशात किशोर ने कहा, ''अभी जो गठबंधन हुआ यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के 6 महीने बाद नहीं रहेगा। विधानसभा चुनाव से पहले फिर नीतीश कुमार पलट जाएंगे...ये लिखकर ले लीजिए।''
- भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने ट्वीट कर कहा है कि, 'अगली खबर कांग्रेस से आएगी जल्द।'
- लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्य ने तंज भरा ट्वीट करते हुए लिखा, ''कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में ,कूड़ा-मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक''












Click it and Unblock the Notifications