Bihar Politics: नीतीश CM, सुशील मोदी डिप्टी सीएम! जानिए नए कैबिनेट में किन-किन नेताओं की होगी एंट्री?
Bihar Politics: बिहार में जारी राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (28 जनवरी) दोपहर तक अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कई कांग्रेस विधायक भी उनके साथ जा रहे हैं।
इसी बीच बिहार में नए कैबिनेट में किन-किन नेताओं को शामिल किया जाएगा...इसपर भी चर्चा होने लगी है। सूत्रों के मुताबिक सुशील मोदी डिप्टी सीएम होंगे।

वहीं कई नाम ऐसे भी सामने आए हैं, जो नए नीतीश कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी, शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, मंगल पांडे नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को भी अहम पद मिल सकता है।
JDU और BJP विधायकों की बैठक शुरू
जनता दल (यूनाइटेड) के सभी विधायक और नेता सीएम आवास पर बैठक कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता पटना कार्यालय में बैठक कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी की रणनीति यह है कि पहले नीतीश कुमार के इस्तीफा देने का इंतजार किया जाए।
सीएम नीतीश विधायकों की बैठक को संबोधित कर सकते हैं। जिसके बाद वह राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और भाजपा के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।इसके बाद जेडीयू-बीजेपी विधानमंडल की बैठक होगी।
बिहार महागठबंधन के सहयोगी राजद ने शनिवार को एक बैठक की थी। राजद संख्या बल जुटाने और यह धारणा बनाने की कोशिश कर रहा है कि पार्टी बिना लड़े हार नहीं मानेगी। 5 फरवरी के बजट सत्र के दौरान विश्वास प्रस्ताव आने पर राजद इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की योजना बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications