Bihar Politics: आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार? राज्यपाल से मिलने का मांगा 'स्पेशल टाइम'
Bihar Politics: बिहार में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आज (रविवार 28 जनवरी) दोपहर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं शाम 4 बजे तक नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। अटकलें लगाई जा रही है कि इसी दौरान सीएम नीतीश राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे।

सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश अपने साथ कांग्रेस के कई विधायकों को भी ले सकते हैं। नीतीश कुमार के महागठबंधन सरकार से अलग होने और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल होने की अटकलें तेज हैं।
बीजेपी नीतीश को सौंप सकती है समर्थन पत्र
बीजेपी के पटना कार्यालय में बैठक होगी। इस बैठक के बाद बीजेपी विधायक नीतीश को समर्थन पत्र सौंप सकते हैं। बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार के सामने पहले सीएम पद से इस्तीफा देने की शर्त रखी है। हालांकि सीएम नीतीश बिना समर्थन पत्र के इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं।
इस्तीफे से पहले CM नीतीश करेंगे बैठक
सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन जाने से पहले रविवार को सुबह 10 बजे के आसपास जेडीयू विधायकों की एक बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में अधिकारिक तौर पर सीएम नीतीश नई सरकार का गठन और भाजपा के साथ जाने को लेकर बयान दे सकते हैं।
नीतीश कुमार के एक करीबी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश महागठबंधन को छोड़ने के लिए तैयार हैं, जिसमें लालू प्रसाद यादव की आरजेडी भी शामिल है। नीतीश 18 महीने से भी कम समय पहले एनडीए से अलग होने के बाद इसमें शामिल हुए थे।
लालू और खड़गे से CM नीतीश नहीं कर रहे हैं बात
सूत्रों के मुताबिक आज की गतिविधियों को देखते हुए राज्यपाल सचिवालय सहित कार्यालयों को रविवार को खुले रहने का आदेश दिया गया है। सूत्र ने दावा किया कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फोन नहीं उठा रहेह हैं।












Click it and Unblock the Notifications