Bihar Politics: ‘चुनावी मौसम’ में जदयू को बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन पासवान ने दिया इस्तीफा

Bihar Politics, Lalan Paswan Resigned From JDU: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र बूथ लेवल पर पार्टी को मज़बूत बनाने की रणनीति तैयार करने में जुटी हुई हैं। वहीं बिहार में सीएम नीतीश के नेता ने पार्टी को ज़ोरदार झटका दिया है।

गुरुवार को बिहार जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन पासवान ने पार्टी को अलविदा बोला दिया। राजद के साथ गठबंधन और दलितों के साथ हो रही नाइंसाफ़ी का आरोप लगाते हुए ललन पासवान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Bihar Politics: Big blow to JDU in election season, partys state vice president Lalan Paswan resigns

ललन पासवान ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए बिहार में राजद पर भी निशाना साधा है। उन्होंने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में राजद आतंक और गुंडा राज कायम करने वाली पार्टी है। जदयू अध्यक्ष को दिये पत्र में ललन पासवान जमकर भड़ास निकाली है।

ललन पासवान ने अपने पत्र में लिखा है कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने बिहार में आतंक और गुंडा राज स्थापित किया है। राजद से समझौता करने के बाद ही दलितों पर ज़्यादती बढ़ी है। मर्डर, रेप जैसे आपराधिक वारदात पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस क़दम नहीं उठाए जा रहे हैं। बढ़ते अपराध के ख़िलाफ़ में मैं जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+