Bihar Politis: नीतीश कुमार को हुई है ये 'खतरनाक' बीमारी? तेजस्वी यादव के खुलासे ने हिला दी बिहार की सियासत
Tejashwi Yadav on Nitish Health: बिहार विधान परिषद में सोमवार (09 फरवरी, 2026) का दिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खंडित होने का गवाह बना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। विपक्ष की महिला विधान पार्षदों की ओर इशारा करते हुए "ई तीन गो बोल रही है" जैसे शब्दों का प्रयोग और राबड़ी देवी को लड़की संबोधित कर उनकी नियुक्ति को मजबूरी बताना, नीतीश कुमार के लिए भारी पड़ता दिख रहा है।
मुख्यमंत्री के इस आचरण ने उनकी भाषाई गरिमा और निर्णय क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित तमाम विपक्षी नेताओं ने इसे नीतीश कुमार की गिरती सेहत और 'मानसिक संतुलन' से जोड़कर बड़ा हमला बोला है, जिससे राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

Nitish Kumar Rabri Devi dispute: डिमेंशिया और अल्जाइमर से ग्रसित हैं CM
तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि, डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में चला जाता है जहां आप सहानुभूतिपूर्वक रोगी के मानसिक स्वास्थ्य लाभ की कामना ही कर सकते है। प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री को "लड़की" कहने तथा महिलाओं के प्रति अपनी संकीर्ण, नकारात्मक व दोषपूर्ण सोच का बारम्बार प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री को आप क्या कहेंगे? मुख्यमंत्री जी की इसी मानसिकता के कारण ही प्रतिदिन बिहार की सैंकड़ो बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को प्रोत्साहन मिलता है।
ये भी पढ़ें: Bihar Prince Encounter: कौन हैं प्रिंस? एनकाउंटर में मारा गया तो पिता ने बिहार पुलिस को दिया धन्यवाद
Rohini Acharya on Nitish Kumar: रोहिणी आचार्य भी CM नीतीश पर भड़के
वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, माननीय मुख्यमंत्री जी की आदत बन चुकी है " संसदीय भाषाई मर्यादा लांघने की " ... दर्जनों दफा मुख्यमंत्री जी ने सदन में और सार्वजनिक मंचों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग, विशेषकर महिलाओं के संदर्भ में , किया है .. जब तर्क और तथ्यों का टोंटा पड़ जाता है , तभी भाषा की सीमा लांघ कर व्यक्ति अपनी खीज , अपने वैचारिक खोखलेपन का इजहार करता है .. वैसे भी मुख्यमंत्री जी के पिछले कुछ वर्षों के बयानों - वक्तव्यों पर गौर करने से ये स्पष्ट होता है कि वो महिलाओं के प्रति मानसिक - वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं और उनके द्वारा महिला सम्मान को लेकर कही जाने वालीं बातें महज राजनीतिक व् चुनावी दिखावा हैं।
Bihar Politics 2026: सीएम नीतीश ने क्या कहा था?
नीतीश कुमार ने विपक्ष की महिला पार्षदों की ओर इशारा करते हुए विवादित लहजे में कहा, "ई तीन गो बोल रही है... सुन लो।" उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए यहां तक कह दिया कि, ई जो लड़की है, उनके पति (लालू यादव) हटे, तो मजबूरी में इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया था।
ये भी पढे़ं: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 2 लाख रुपये कब और कैसे मिलेंगे? जानिए क्या है हर किस्त की शर्तें
नीतीश-राबड़ी का रिश्ता देवर-भाभी जैसा- JDU विधायक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर मचे बवाल के बीच जेडीयू विधायक श्याम रजक ने एक बेहद अजीबोगरीब सफाई दी है, जिसने विवाद को शांत करने के बजाय और हवा दे दी है। सदन में हुई तीखी नोकझोंक को सामान्य बताते हुए रजक ने कहा कि नीतीश कुमार और राबड़ी देवी का रिश्ता 'देवर और भौजाई' जैसा है। उन्होंने तर्क दिया कि माघ का महीना चल रहा है और ऐसे में देवर-भौजाई के बीच हंसी-मजाक चलता रहता है। रजक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और जनता उन्हें नकार चुकी है। हालांकि, गंभीर विधायी चर्चा के बीच इस तरह के 'निजी मजाक' के तर्क ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।












Click it and Unblock the Notifications