Bihar: 'केंद्र और राज्य में NDA गठबंधन की सरकार...', PM मोदी की बधाई पर नीतीश ने व्यक्त किया आभार

Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। एक बार फिर नीतीश कुमार ने पलटी मारी है। पहले अपना इस्तीफा देकर महागठबंधन की सरकार गिरा दी। फिर एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन किया।

जिसमें नीतीश एक बार फिर सीएम की कुर्सी पर बैठे। वहीं, नीतीश के करीबी बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसी के साथ ही बिहार का सियासी ड्रामा तीन दिन के बाद खत्म होता नजर आ रहा है।

Bihar News

बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

वहीं, नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहार वासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं। उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है। जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है। केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+