Bihar Political News: इस्तीफा देकर राजभवन से निकलते ही नीतीश कुमार ने क्या बड़ी बातें कहीं, जानिए

Bihar CM Nitish Kumar Resign: बिहार में सत्ता परिवर्तन हो चुका है, 17 महीने में ही महागठबंधन की सरकार गिर गई। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। राज्यपाल को इस्तीफ़ा देकर राजभवन से बाहर निकलने पर जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए।

Bihar Political News

नीतीश कुमार ने कहा कि वह काम तो कर रहे थे लेकिन उन्हें सही से काम करने नहीं दिया जा रहा था। लोगों को इस बात से तकलीफ़ हो रही थी। इसलिए आज उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंप दिया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने लोगों और पार्टी की राय जानी, तो सामने आया कि इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। सभी लोगों ने फ़ैसले का स्वागत किया। इसलिए आज (रविवार) को नीतीश कुमार ने इस्तीफ़ा दे दिया। महागठबंधन की जो सरकार थी उसे ख़त्म कर दिया।

नीतीश कुमार ने कहा कि जिस तरह से वहां (महागठबंधन) लोगों द्वारा दावा हो किया जा रहा था। यह बातें लोगों को अच्छी नहीं लग रही थीं। इसलिए महागठबंधन से नाता तोड़ लिया। आज अन्य दल जो पहले से साथ में हैं, उनके नेता तय करेंगे कि क्या करना है। जो होगा वह देखिएगा।

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफ़ा देने के बाद अब बिहार में एनडीए सरकार के गठन की तैयारी तेज़ हो चुकी है। खबर यह भी है कि जदयू विधायक दल की बैठक के दौरान ही नीतीश कुमार ने भाजपा नेता से कॉल पर बात कर इस्तीफ़ा का फ़ैसला लिया था।

बिहार के सियासी घमासान के बीच राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो चुकी है। एनडीए अध्यक्ष नीतीश कुमार आज बिहार के नौंवी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह एक कार्यकाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का भी रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+