'राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेन धारी', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये गाना
पटना। बिहार में 5 साल बाद फिर से नीतीश कुमार की अगुवाई वाली JDU और BJP के बीच गठबंधन टूट गया है। यह घोषणा होते ही लालू यादव की अगुवाई वाली RJD समर्थकों में जश्न शुरू हो गया है। खबर है कि, RJD विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव समर्थन पत्र सौंपने के लिए अब से थोड़ी देर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाएंगे। जहां तेजस्वी करीब 115 विधायकों का समर्थन पत्र सौपेंगे।
Recommended Video

तेजस्वी यादव लालू यादव के छोटे बेटे हैं। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी दोनों बिहार के सीएम रह चुके हैं। सियासत के जानकारों का कहना है कि, अब लालू के बेटे तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम बनने वाले हैं। वहीं, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के नाम पर ट्विटर से एक ट्वीट वायरल हो गया है। इस ट्वीट में 'राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं, लालटेन धारी' गाना बज रहा है। गाने पर बिहार के नामचीन एक्टर भोजपुरी सॉन्ग पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

आज का दिन बिहार की सत्ता के लिए काफी अहम माना जा रहा है। बिहार में एनडीए की सरकार में शामिल रहा जेडीयू अब विपक्षी दलों के महागठबंधन के साथ जाता दिख रहा है। बिहार की राजधानी में पटना में सुबह से ही सियासी हलचल मची हुई है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री आवास पर भी आज विधायकों की बैठक हुई। राजद से जुड़े नेताओं का कहना है कि, बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications