Bihar Opinion Poll: चुनाव से पहले हुए सर्वे में PM Modi को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, क्या है जनता के दिल में?

Bihar Opinion Poll: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगातार ओपिनियन पोल और सर्वे आ रहे हैं। जनता का मूड भांपने के लिए एक नया सर्वे आया है, जिसमें आम लोगों से सीएम फेस से लेकर चुनाव में मुख्य मुद्दा समेत कई मुद्दों पर सवाल पूछे गए थे। इस सर्वे में सीएम के लिए पहली पसंद के तौर पर फिर एक बार तेजस्वी यादव ने बाजी मारी है। वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार बरकरार हैं। सर्वे के नतीजे स्पष्ट करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा अभी भी बरकरार है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी तक इलेक्शन कमिशन की ओर से शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा। सीट शेयरिंग और प्रचार की रणनीति के लिए दिल्ली से लेकर पटना तक बैठकों का दौर जारी है। श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही दोनों प्रमुख गठबंधन सीट बंटवारे का ऐलान कर सकते हैं।

Bihar Opinion Poll pm modi

Bihar Opinion Poll: पीएम मोदी पर लोगों का भरोसा कायम

इस सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि किस मुद्दे पर वोट करेंगे? इसके जवाब में 13.7% लोगों ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट करेंगे। लोगों का यह जवाब स्पष्ट करता है कि बिहार में स्थानीय मुद्दे हावी हैं, लेकिन इसके बाद भी ब्रांड मोदी पर भरोसा कायम है। यही वजह है कि पीएम ने पिछले 3 महीनों में कई बार बिहार का दौरा किया है। सितंबर में भी वह पूर्णिया में एयरपोर्ट समेत कई बड़ी योजनाओं की सौगात देने पहुंचेंगे। इस दौरान वह पूर्णिया में एक मेगा रैली भी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: तय होगा कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य, कन्हैया-पप्पू यादव समेत इनकी भी दमखम का लगेगा अंदाजा!

PM Modi पर आज भी लोगों का भरोसा बरकरार

इस सर्वे के नतीजे बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर अभी भी जनता का भरोसा कायम है। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के प्रचार की कमान भी खुद पीएम ही संभालेंगे। प्रधानमंत्री बिहार में कई दौरे कर सकते हैं। 15 सितंबर को पूर्णिया की रैली के जरिए वह पूरे सीमांचल को बड़ा संदेश देने की कोशिश करेंगे। एनडीए के पास मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का चेहरा है और पीएम नरेंद्र मोदी की ब्रांड इमेज के जरिए आक्रामक चुनावी कैंपेन तैयार किया जा सकता है। चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए अमित शाह पहुंचेंगे। बीजेपी ने अपने कई बड़े नेताओं को बिहार में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: Giriraj Singh के विवादित बोल से NDA की ज़मीन खिसकने का ख़तरा, अपने नेता ने ही दे दी नसीहत!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+