नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 25 लाख तक का होम लोन
पटना। बिहार सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए होम लोन की सीमा में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार ने बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए मिलने वाली होम लोन की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी है। नीतीश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हक में फैसला करते हुए कहा कि सरकार अब आवास निर्माण के लिए सरकारी कर्माचारियों को 25 लाख रुपए तक एडवांस देगी।

होम लोन की सीमा में बढ़ोतरी
नीतीश सरकार के फैसले के मुताबिक कर्मियों को न केवल गृह निर्माण के लिए बल्कि घर के विस्तार के लिए भी अग्रिम मिलेगा। घर के विस्तार के लिए सरकार कर्मियों को 10 लाख तक देगी। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
कैबिनेट बैठक को लेकर कैबिनेट के प्रधान सचिव अरूण कुमार सिंह ने जानकारी दी और बताया कि अब तक राज्य कर्मियों को होम लोन के तौर पर 7.50 लाख रुपए अग्रिम का प्रावधान था, जबकि घर विस्तार के लिए एडवांस की अधिकतम सीमा 1.80 लाख थी। सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सरकारी कर्मचारियों के लिए काफी सुविधाएं दी है। अब नई व्यवस्था के तहत सरकारी कर्मियों को होम लोन के तौर पर 25 लाख और घर के विस्तार के लिए 10 लाख तक एडवांस दिए जाने का फैसला किया गया है।

घर के अलावा कार के लिए भी मिलेगा एडवांस
घर निर्माण और घर के विस्तार के अलावा कर्मचारियों को कंप्यूटर के लिए 50 हजार एडवांस, कार के लिए 5 लाख तक एडवांस दिया जाएगा। हलांकि मोटरसाइकिल के लिए एडवांस की सुविधा खत्म कर दी गई है। सरकारी कर्मचारियों के अलावा राज्य सरकार ने खनन कार्यों में लगे मजदूरों के आर्थिक मदद के लिए जिला स्तरीय खनिज फाउंडेशन नियमावली 2018 को मंजूरी दी है।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications