बड़बोले संजय मांजरेकर ने बनाया रोहित शर्मा को निशाना, ऐसा क्या कहा जिससे मच गया बवाल
Rohit Sharma: भारतीय कमेंट्री जगत में संजय मांजरेकर एक ऐसा नाम है, जिनकी जुबान से विवादित बातें निकलती रहती हैं। रवींद्र जडेजा तो उनसे सोशल मीडिया पर सबके सामने टकरा गए थे। मांजरेकर को कमेंट्री से बैन भी किया गया था। अपने बड़बोलेपन के कारण आलोचना का शिकार रहने वाले मांजरेकर ने इस बार रोहित शर्मा को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया दी है, जो फैंस को निश्चित तौर पर नाराज करने वाली है।
मांजरेकर ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर एक बेहद तीखी बात कही है। उन्होंने साफ लहजे में चयनकर्ताओं को नसीहत दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किसी बड़े खिलाड़ी की साख, रसूख या उसके नाम के आधार पर बिल्कुल भी नहीं किया जाना चाहिए।

संजय मांजरेकर ने क्या कहा?
मांजरेकर ने सीधे शब्दों में कहा कि अगर वे चयनकर्ता होते, तो साल 2027 के वनडे विश्व कप की टीम में रोहित शर्मा उनकी पसंद बिल्कुल भी नहीं होते। उन्होंने तर्क दिया कि हम अभी साल 2026 के बीच में खड़े हैं और विश्व कप 2027 के अंत में होना है, ऐसे में भारत को आगे के बारे में सोचना चाहिए।
रोहित शर्मा की उम्र और भविष्य के रोडमैप पर आक्रामक रुख अपनाते हुए मांजरेकर ने कहा कि वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करना एक बेहद मजेदार काम है। यह किसी खिलाड़ी के लिए कोई रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम नहीं है, जिसे किसी भी उम्र में दिया जाए। यह मौका केवल उस युवा खिलाड़ी को मिलना चाहिए जो अपने करियर के चरम पर हो। सिर्फ रोहित शर्मा के बारे में ही सोचना ठीक नहीं है।
इंग्लैंड दौरे की में रोहित शर्मा
गौरतलब है कि रोहित शर्मा को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए एकदिवसीय टीम में रखा गया है। उनके साथ ही विराट कोहली ने भी वापसी की है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान विराट कोहली चोटिल थे और खेल नही पाए थे। अब एक बार फिर से वह मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।
कोहली की भी हुई वापसी
कोहली की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया था, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान जायसवाल के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी। हालांकि इंग्लैंड दौरे पर उनकी जगह नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications