Bihar News: शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र के लिए करना होगा और इंतज़ार, ये दस्तावेज़ ज़रूरी नियुक्ति पत्र
Bihar News, BPSC TRE Result Update: बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ़ से शिक्षक भर्ती परीक्षा रिज़ल्ट के बाद भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र के लिए इंतज़ार करना होगा। काउंसलिंग के दौरान नाम और आधार कार्ड संख्या ग़लत समेत कई और गलतियां सामने आईं हैं। कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव (निदेशक, माध्यमिक शिक्षा) की तरफ़ से वैसे अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र को होल्ड करने का निर्देश दिया गया है, जिनके दस्तावेज़ में ग़लतियां पाईं गईं हैं।
शिक्षक पद पर अनुशंसित अभ्यर्थी जिनके दस्तावेज़ में ग़लतियां मिली हैं, उन्हें दो में से कोई एक दस्तावेज़ देने होंगे जिनमें उनकी डिटेल्स सही हो। माध्यमिक निदेशक की तरफ़ से प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि, जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ में ग़लतियां मिली हैं। वह अपने जिला अधिकारी से वेरिफिकेशन कॉपी लेकर जमा करें। जिसमें उनकी सही जानकारी शामिल होनी चाहिए।

अभ्यर्थी अगर किसी वजह से जिला अधिकारी से वेरिफिकेशन कॉपी हासिल नहीं कर पाता है तो, वह किसी भी कैटेगरी के न्यायिक दंडाधिकारी की अपनी पहचान से संबंधित डिटेल्स की कॉपी साइन कराकर हलफनामा जमा करें। उन अभ्यर्थियों को 31 अक्टूबर से पहले दस्तावेज़ लेकर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाए।
कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव (माध्यमिक शिक्षा निदेशक) ने यह भी निर्देश दिया है कि जिस भी अभ्यर्थियों की पहचान करने में किसी प्रकार की भी दिक्कत हो रही है, तो जिला शिक्षा पदाधिकारियों को उस स्थिति में पहचान सत्यापित कराकर दस्तावेज़ जमा करने के लिए कहें। आपको बता दें कि काउंसलिंग के दौरान सामने आई परेशानियों को देखेते काउंसलिंग को फिलहाल रोक दिया है।
ग़ौरतलब है कि पहले चरण के भर्ती के साथ ही अब दूसरे चरण में शिक्षकों की भर्ती के लिए वैकेंसी जल्द ही आने वाली है। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण में 20 हज़ार पदों के लिए वैकेंसी आने वाली है। BPSC द्वारा ही यह भर्ती परीक्षा होगी। आपको बता दें कि 1 लाख 70 हज़ार खाली पदों में 1 लाख 22 हज़ार के पद परीक्षा हो चुकी है। वहीं बचे हुए पदों पर वैकेंसी निकाली जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications