Bihar News: त्योहार के मद्देनज़र प्रदेश भर में सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम, जानिए क्या है राज्य सरकार की तैयारी

Bihar Diwali And Chhath Parv Suraksha Samachar: बिहार में त्योहार के मद्देनज़र (छठ पूजा, दीपावली, काली पूजा और लक्ष्मी पूजा) प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्खा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। जितेंद्र सिंह गंगवार (पुलिस मुख्यालय एडीजी) ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में अर्धसैनिक बल की 7 कंपनियां तैनात रहेंगी।

बिहार विशेष सशस्त्र 24 कंपनियों के अलावा 13 हज़ार पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। इसके साथ 260 पुलिस पदाधिकारियों की भी तैनाती होगी। दीपावाली और छठ पूजा के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। प्रदेश के विभिन्न घाटों पर 4700 होमगार्ड के जवान मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही एसडीआरएस की टीम पेट्रोलिंग में भी रहेगी।

Bihar News: Tight security arrangements across the state in view of the festival, know preparations

प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में मां लक्ष्मी और मां काली की प्रतिमा भी स्थापित होती है। पिछले साल बिहार में 4863 प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। इस साल के साफ आंकड़े नहीं मिलें हैं, लेकिन 5 हज़ार प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

छठ महापर्व छठ के दौरान प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के घाटों पर गोताखोर और एसडीआरएफ को भी तैनात रखा जाएगा। इसके अलावा सादे लिबास में विभिन्न जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। इसके अलावा घाटों पर गोताखोर और एसडीआरएफ के अलावा दंडाधिकारी, पुलिस बल, QRT और चिकित्सादल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि प्रदेश के सभी ज़िलों में प्रतिमाओं की स्थापना के लिए भी दिशा निर्देश जारी की जा रही है। प्रतिमाओं के विसर्जन के वक्त सभी ज़रूरी प्रशासनिक अमला के साथ ही बल प्रबन्धन सुनिश्चित रखी जाएगी। इस बाबत सभी ज़िलों में पदाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल, BSAP, क्षेत्रीय रिजर्व और दंगा निरोधक कंपनियों की टुकड़ी के साथ ट्रेनी सिपाहियों, गृहरक्षकों और अश्वारोही बल भी तैनात किए जाएंगे। ताकि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+