Bihar News: तेज प्रताप यादव की क्या है 2 मिनट की क्लास, कैसे करते हैं प्रतिद्वंदियों को ठीक?
Bihar News, Tej Pratap Yadav 2 Minute Class To Samrat Chaudhary: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी का दौर जारी है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। हाल ही में बिहार भाजपा अध्यक्ष ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुए तीखा प्रहार किया था। वहीं अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को सुधरने की नसीहत दी है। अगर नहीं सुधरेंगे तो वह अपनी दो मिनट की क्लास में उन्हें सुधार देंगे।
बिहार सरकार में मंत्री, राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े तेज प्रताप यादव ने का '2 मिनट की क्लास' फिर से सुर्खियों में है। इस बार तेज प्रताप यादव ने 2 मिनट की क्लास में बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सुधारने की बात कही है।

मीडिया से मुखातिब होते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी के पिता जी और सम्राट चौधरी को किसने बनाया ये जग ज़ाहिर है, पूरी बिहार जनता जान रही है। वह पगड़ी बांध कर के जो घूमते हुए ढोंग कर रहे हैं, वह अपना ढोंग, प्रपंच और भाषा सुधार लें। अगर वह नहीं सुधारेंगे तो हम सुधार देंगे। जिस भाषा में सम्राट चौधरी कह रहे हैं, वह अपनी लैंग्वेज सुधार लें।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमने उनके पिता जी के ऊपर टिप्पणी नहीं की है, उन्होंने हमारे पिता के ऊपर टिप्पणी की है। तो हम उन्हें खुली चुनौती देना चाहते हैं कि अपनी वाणी को संयमित रखें। नहीं तो हमारे दो मिनट के क्लास में हम भी सुधार देंगे।
इससे पहले भी तेज प्रताप यादव का दो मिनट के क्लास का मुद्दा खूब सुर्खियों में रहा था। उन्हों मीडिया से मुखातिब होते हुए तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से भी कहा था कि दो मिनट में अकेले मिलना चाहते हैं। पत्रकारों ने पूछा की दो मिनट का समय किस लिए, तो तेज प्रताप ने कहा था, पर्सनल मामला है, वहीं मपस्कुराते हुए कहा था कि 2 मिनट का मतलब तो आप लोग जानते ही हैं।
तेज प्रताप का दो मिनट वाला मामला उस वक्त प्रकाश में आया था जब, यूट्यूबर वेद प्रकाश तेज प्रताप यादव का इंटरव्यू लेने पहुंचा था। इसी दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा था कि माइक-कैमरा रख दें, दो मिनट बात करनी है। उस दौरान तेज प्रताप यादव उसका (वेद प्रकाश) स्टिंग कर रहे थे। दो मिनट जैसे वाली बात तेज प्रताप यादव ने जैसे ही कही, वेद प्रकाश बहाने से वहां से निकल गया।
इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर रफू चक्कर हो गया। तेज प्रताप यादव ने उसका पीछा किया तो पाया कि वेद प्रकाश की गाड़ी पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के आवास पर खड़ी है। वेद प्रकाश पर आरोप लगा था कि वह मांझी के कहने पर तेज प्रताप यादव और लालू लालू परिवार को बदनाम करने की साज़िश कर रहे हैं। मांझी के आवास से कुछ पत्रकारों का डील हो रहा है।
तेज प्रताप यादव ने इस मामले में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा था कि, वेद प्रकाश को दो मिनट के लिए मिलने का मतलब मेहमान को सम्मान देने से था। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति घर पर आए तो उसकी इज़्ज़त करनी चाहिए। हम वेद प्रकाश को मिठाई, रसगुल्ला और समोसा खिलाना चाहते थे। इसलिए ही दो मिनट के लिए बुलाया लेकिन वह भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications