Bihar News: 24 साल पहले किया कांड, फिल्मी स्टाइल में बदला कई ठिकाना और अब पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Bihar News: क़ानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, जुर्म की दुनिया में फल फूल रहे अपराधी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं। इस बावजूद शातिर तरीकों से अपराध कर सोचते हैं कि बच जाएंगे,लेकिन सालों बाद भी वह पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां 24 साल पहले हत्या हुई थी, अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह पूरा मामला देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर (द्वारका) का है, जहां फैक्ट्री में राम स्वरूप की उनके सहकर्मियों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि साल 2000 में सकेंदर कुमार अपने तीन अन्य सहयोगियों (मोंटू यादव, पप्पू यादव और विजय) के साथ मिलकर हत्या की थी।

Bihar News Scandal committed 24 years ago location changed in filmy style and now police arrested

पुलिस ने 24 साल बाद 44 वर्षीय सकेंदर कुमार को बिहार के नालंदा ज़िले से गिरफ्तार किया है। सतीश कुमार (पुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा) ने बताया कि क्षत-विक्षत हालत में राम स्वरूप का शव प्लास्टिक की थैलियों के नीचे फ़ैक्ट्री में मिला था। आरोपी मंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

इसके अन्य साथ फरार चल रहे थे, जिन्हे कोर्ट ने भगोड़ा करार दे दिया। हाल ही में आरोपी सकेंदर कुमार के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। इसी के आधार पर नालंदा (बिहार) के एक गांव में पुलिस ने छापेमारी की और गिफ़्तार कर लिया। डीसीपी सतीश कुमार की मानें तो सकेंदर ने पूछताछ में जुर्म कुबूल कर लिया है।

सकेंदर ने बताया कि पप्पू यादव और राम स्वरूप के बीच झगड़े की वजह से हत्या हुई थी। उसने ही गला घोंटकर राम स्वरूप की हत्या की थी। शव को कच्चे प्लास्टिक की परतों के नीचे फैक्ट्री के ही एक रूम में छिपाकर, कमरे को बंद कर दिया था।

पुलिस से बचने के लिए वह दिल्ली से भाग गया और विभिन्न जगहों पर ठिकाना बदलते रहा। कई शहोरं में ठोकर खाने के बाद बिहार की राजधानी पटना के एक किराना शॉप में होम डिलीवरी का काम करने लगा। इसके बाद अपने परिवार को लेकर वहीं बस गया। फिल्हाल इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+