Bihar News: आर्केस्ट्रा की आड़ में सज रही जिस्मफरोशी की महफिल, हैरान कर देगी सच्चाई
Bihar News: बिहार में विभिन्न पर्वों के मौक़े पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन सदियों से होता रहा है। परिवार की माली हालत ख़राब होने की वजह से लड़कियां नाच-गाने के धंधे में तो उतर जाती हैं, लेकिन बाद में उनकी मजबूरी का फ़ायदा उठाते हुए जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया जाता है।
ऑर्केस्ट्रा के नाम पर लाई गई लड़कियों को कोठे पर ले जाकर बेच दिया जाता है। बाज़ाबते स्टैंप पेपर पर नियम और शर्तें लिख कर साइन करवाया जाता है। देश के विभिन्न राज्यों से गरीब परिवार की लड़कियों को नौकरी का लालच देकर लाया जाता और फिर उन्हें काले धंधे में धकेल दिया जाता है।

बिहार के अरवल में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में काफी वक्त से जिस्मफरोशी का काला धंधा किया जा रहा है। 50 हज़ार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक में धंधेबाज़ों को लड़कियां बेच दी जाती हैं। इस काले धंधा का राज ख़ुद पुलिस के सामने रेड लाइट इलाक़े से पकड़ी गईं लड़कियों ने किया है।
पुलिस को दिए बयान में लड़कियों ने बताया कि दिखावे के लिए नाच-गाने के नाम पर 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया जाता है। उसके बाद दूसरे के हाथों बेचकर जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया जाता है। इसका विरोध करने पर बुरी तरह प्रताड़ित भी किया जाता है।
पुलिस दबिश कर लड़कियों को थाने ले जाती है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट पेपर के उन्हें छुड़ा लिया जाता है। इसके बाद फिर से गोरखधंधे में उतार दिया जाता है। आपको बता दें कि हाल ही में पुलिस ने चार नाचने वाली लड़कियों को हिरासत में लिया और तफ्तीश के बाद अल्पावास गृह भेज दिया गया।
पुलिस ने अक्टूबर महीने में भी 11 लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे से आज़ाद कराया था। एक लड़की ने चोरी छिपे एसपी मोहम्मद कासिम को कॉल किया था। उनसे इस दल दल से निकालने की फरियाद की थी। एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए उन्हें छुड़ाया भी और दो दलालों के खिलाफ दर्ज कर जेल भी भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications