Bihar News: पेंशन धारकों को घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की मिलेगी सुविधा, जानिए क्या है प्रक्रिया

Bihar News, Pensioner Online Life Certificate: पेंशन धारकों को हर साल ज़िंदा होने के सबूत के तौर पर वित्तीय संस्थान, बैंक या फिर डाकघर में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। अगर वह जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करते हैं तो उन्हें पेंशन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल भी 30 नवंबर तक पेशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करना ज़रूरी है।

बुज़ुर्ग होने की वजह से पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र जारी और जमा करने के लिए हो रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार ऑनलाइन सुविधा शुरू करने जा रही है। पेंशन धारकों को अब डिजिटल लाइफ़ सर्टिफ़िक़ेट जमा करने के लिए संबंधित विभाग के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Bihar News: Pension holders will get the facility to get life certificate made sitting at home, know the process

पेंशनर अब अपने नज़दीकी डाकघर के कर्मी (ग्रामीण डाकिया या डाक सेवक) के ज़रिए जीवन प्रमाण पत्र जारी करवा सकते हैं। 1 नवंबर से शुरू हो रही ऑनलाइन सेवा के ज़रिए सिर्फ़ 70 रुपये में ही घर बैठ जीवन प्रमाण पत्र बन जाएगा। डाक विभाग के अधिकारियों की मानें तो इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की तरफ़ से ऑनलाइन सुविधा शुरू की जा रही है।

डिजिटल लाइफ़ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए डाकघर के कर्मी के ज़रिए विभाग ने डोरस्टेप सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इसके ज़रिए पेंशन धारकों को काफी आसानी होगी, सिर्फ़ 70 रुपये में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे। इस सुविधा का लाभ केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी उठा सकते हैं।

पेंशन धारकों ने इस सुविधा बहाल होने पर कहा कि सरकार की तरफ़ से बहुत ही सराहनीय पहल की गई है। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए दूर दराज़ इलाके में जाना पड़ता था जो कि बहुत ही परेशानी का सबब था। उम्र काफी हो जाने की वजह से दस्तावेज़ जमा करने जाना पहाड़ सा लगता था।

अब ऑनलाइन सुविधा मिल रही है जो कि काफी मददगार साबित होगी। कई बार लोगो बीमारी या किसी अन्य वजह से प्रमाण पत्र जमा करने में असमर्थ होते हैं, लेकिन अब डोर स्टेप सुविधा ने सारी मुश्किलों को आसान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+