एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम; छात्रा को गोली मारकर अपनी कनपटी पर रखा तमंचा और फिर...
बिहार के पटना में एक युवक ने एकतरफा प्यार में पहले स्कूली छात्रा को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में गोली लगने से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती घायल है। लड़की का इलाइज पटना पीएमसीएच में चल रहा हैं।
दरअसल, पूरा मामला पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना गांव का है। जानकारी अनुसार, मृतक युवक का नाम राजीव था। राजीव पिछले काफी समय से एक स्कूल की छात्रा को एकतरफा पसंद करता था। जिसके चलते राजीव ने पहले छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया और फिर खुद को भी गोली मार के आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों युवक और युवती पडोसी थे।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को मौके से तीन खोखा और एक पिस्टल बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और युवती का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों के बयान आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications