Bihar News: धान कटनी में लगी थी मां, खाना देकर नहाने गए मासूम और आई मनहूस ख़बर, जानिए पूरा मामला
Bihar News, Kaimur Latest Update In Hindi: बिहार के कैमूर ज़िले दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां दिवाली के अगले दिन एक ही परिवार के 5 चिराग नदी में डूबने की वजह से बुझ गए। सोमवार की सुबह धवपोखर गांव के बच्चे तालाब में नहाने गए, जिसमें पांच की मौत हो गई 3 बच्चे महफूज़ रह गए। ग़ौरतलब है कि सभी एक ही परिवार के बच्चे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले रिंकू देवी अपने मायके (धवपोखर गांव) आई थी। सोमवार की सुबह धान कटनी के लिए गई थी। बच्चे उनके लिए खाना लेकर गए खेत पर गए थे। खाना देने के बाद सभी बच्चे कुड़ारी गांव के फकीराना तालाब में नहाने चले गए। इसी दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में नहाने के लिए पहुंच गए, वहीं 3 बच्चे किनारे पर ही रहे।

लोगों ने देखा कि गहरे पानी में नहाने गए बच्चे डूब रहे हैं। दौरे-दौरे रिंकू देवी के पास गए और बच्चों के डूबने की सूचना दी। इसके बाद रिंकू देवी ने कोशिश कर दो बच्चों को बचाया। वहीं ग्रामीणों की मदद से अन्य बच्चों को निकाला गया। सभी को चेनारी के पास स्थित तेलाड़ी के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
निजी अस्पताल से कुदरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के शव को साथ लेकर ग्रामीण वापस आ गए। मृतकों में शिक्षक सुशील राम की 3 बेटी (अनु प्रिया 12 साल, अंशु प्रिया 10 साल, मधु कुमारी 8 साल) का नाम शामिल है।
शिक्षक सुशील राम के छोटे भाई सुनील राम की 1 बेटी बेटी अपुर्वा कुमारी 4 साल, और रिंकू देवी (सुशील और सुनील की बहन) का 4 साल के बेटा अमन कुमार भी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में अमन कुमार रोहतास जिले के धनखाड़ा गांव (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) का निवासी है। वही अन्य धवपोखर गांव के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications