Bihar News: बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तनिष्क शो रूम लूटकांड का आरोपी ढेर, तीन जवान घायल

Bihar News: बिहार के आरा में स्थित तनिष्क शो रूम में हुए लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटने वाले एक आरोपी को शनिवार (22 मार्च) के सुबह अररिया जिले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के तीन जवान भी घायल हो गए।

Bihar News

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर

अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि एसटीएफ, पटना पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस के आत्मसमर्पण की अपील के बावजूद आरोपी ने फायरिंग जारी रखी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

आरोपी को गिरफ्तार कर नारपतगंज में इलाज के लिए भेजा गया है। जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मारे गए आरोपी की पहचान चुनमुन झा के रूप में हुई है, जो पहले भी कई बैंक डकैती में शामिल रहा है।

ये भी पढ़ें Bihar Divas 2025: दुनियाभर में बिहार दिवस की धूम, पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी ने खास अंदाज में दी बधाई

सीसीटीवी में कैद हुई लूट की घटना

दरअसल, 10 मार्च को आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम में भीषण लूट की घटना हुई थी। दिन दहाड़े हुए इस लूट में हथियार के दम पर 25 करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी लूट लिए गए। शोरूम के मैनेजर के अनुसार, लुटेरों ने सोने की चेन, हार, चूड़ियां, हीरे और नकदी लूट ली।वहीं ये पूरी घटना CCTV में भी कैद हुई थी।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाया सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर से बिहार पुलिस पर गंभीर सवाल उठने लगा। विपक्षी दल के नेता इस घटना को लेकर बिहार सरकार पर जम कर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने इस घटना वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि, 'शोरूम लूट का मंगलमय वीडियो।'

'𝐍𝐃𝐀 के सौजन्य से 𝟐𝟎𝟎𝟓 के बाद मोदी जी के लाड़ले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 𝟔-𝟕 लाड़ले गुंडों ने मीडिया प्रमाणित, 𝐑𝐒𝐒 सर्टिफ़ाइड राम राज्य में दिन-दहाड़े एक छोटी सी लूट की शौकिया घटना को अंजाम देते हुए पुलिस अधीक्षक के आवास और थाने से चंद कदम की दूरी पर अवस्थित तनिष्क शोरूम से मस्ती के साथ 𝟏𝟕 मिनट में 𝟐𝟓 करोड़ के गहने-जेवरात लूट लिए।'

ये भी पढ़ें Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब इस केंद्रीय मंत्री के मामा को मारी गोली

Take a Poll

'प्रतिदिन बिहार में सैंकड़ों राउंड गोलियाँ चलती है'

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, 'प्रतिदिन बिहार में सैंकड़ों राउंड गोलियाँ चलती है। सत्ता संरक्षित औसतन प्रतिमाह सैंकड़ों हत्याएं होती है। लूटपाट, छिनतई, चोरी, अपहरण और बलात्कार का कोई लेखा-जोखा नहीं।बाक़ी मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में है। प्रशासनिक अराजकता चहुंओर फैल चुकी है।'

'भ्रष्टाचारी और गुंडे सरकार चला रहे है। आप स्वयं तथा परिजनों का ख़्याल रखें। व्यापारी वर्ग कृपया अपने जान-माल की स्वयं रक्षा करें। इस भ्रष्ट, अवैध और निकम्मी सरकार से कोई उम्मीद रखना स्वयं को नुकसान एवं धोखे में रखने समान है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+