Bihar Divas 2025: दुनियाभर में बिहार दिवस की धूम, पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी ने खास अंदाज में दी बधाई
Bihar Divas 2025: आज 22 मार्च को बिहार अपने स्थापना के 113 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इसको लेकर आज पूरे बिहार में उत्साह और उमंग के साथ समारोह मनाया जा रहा है।
राजधानी पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह की शुरुआत होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के सीएम नीतीश कुमार करेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और अन्य आयोजनों के माध्यम से बिहार की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

दुनिया भर से मिल रही है बधाई संदेश
वहीं बिहार दिवस के अवसर पर दुनिया भर से बिहार के लोगों को बधाई मिल रही है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित देश के कई हस्तियों ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी है।
राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने बधाई देते हुए लिखा कि, 'बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे'
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए लिखा कि, 'वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।'
ये भी पढ़ें Bihar Diwas: 22 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है बिहार दिवस, क्या है इतिहास, क्या है इस साल का थीम
गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिहार दिवस के अवसर पर लिखा कि, 'सभी बिहारवासियों को 'बिहार दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ। ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है। इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में NDA सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना करता हूँ।'
राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार दिवस की बधाई देते हुए लिखा कि, 'बिहार की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, ज्ञान और कला ने सदियों से भारत का मान बढ़ाया है और दिशा दिखाई है। सभी प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऐसे दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार दिवस के अवसर पर लिखा है कि, 'बिहार वासियों को 'बिहार दिवस' की ढेरों बधाई। मेरी ईश्वर से कामना है कि परंपरा और संस्कृति को सहेजकर रखने वाला यह राज्य विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुँचे।'
ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', राबड़ी आवास के सामने लगा नीतीश कुमार का पोस्टर, RJD का तंज












Click it and Unblock the Notifications