Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब इस केंद्रीय मंत्री के मामा को मारी गोली

Bihar News: बिहार में दिन पर दिन आपराधिक घटना बढ़ती ही जा रही है। अब केंद्रीय मंत्री राजभूषण सिंह निषाद के मामा को गोली मारी गई है। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण सिंह निषाद के मामा के पैर में गोली मार दी। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल, गुरुवार(21 मार्च) को बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोलीबारी में मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस जांच जारी है।

Bihar News

जानिए क्या है पूरा मामला

ये घटना बिहार के बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। जहां पर मलिक सहनी नाम के व्यक्ति पर गोलीबारी की गई। मलिक सहनी रिश्ते में केंद्रीय मंत्री राजभूषण सिंह निषाद के मामा लगते हैं।

गुरुवार(20 मार्च) की रात को हथियार से लैस अपराधियों ने उनके ऊपर तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वे अपनी दूकान को बंद कर रहे थे। इसी दौरान ये घटना घटी।

Take a Poll

ये भी पढ़ें Bihar Assembly Election 2025: कन्हैया की 'पलायन रोको पदयात्रा' से RJD की दूरी, ये है असली वजह

20 मार्च को ही नित्यानंद राय के भांजे की हुई थी मौत

वहीं गुरुवार (20 मार्च) को ही बिहार के भागलपुर में पानी को लेकर हुए विवाद खून की नदी बह गई। केंद्रीय मंत्री के भांजे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। भागलपुर के नवगछिया में आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत यादव की गोली लगने से मौत हो गई।

जबकि विश्वजीत यादव की मां और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की बहन घायल हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है।

ये भी पढ़ें Bihar News: केंद्रीय मंत्री के भांजे की गोली मार कर हत्या, बहन जख्मी, पानी को लेकर हुए विवाद में बहा खून

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+