Bihar News:"12 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरियां, 38 लाख लोगों को रोजगार" बिहार चुनाव से पहले डिप्टी सीएम का एलान

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा एलान कर दिया है। वो वैशाली महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को नौकरी मिलेंगी और 38 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 से 2020 तक पांच लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी गई। अब आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महीने में 12 लाख लोगों को नौकरी और 38 लाख रोजगार देने का काम बिहार सरकार करेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैशाली शांति और ज्ञान की भूमि है। वैशाली लोकतंत्र की जननी है। यह भूमी भगवान महावीर की जन्मभूमि है। यह पवित्र भूमी भगवान बुद्ध की धरती है। यहां कई देशों के लोग आते थे। अब इसे डीपीआर बनाकर विकास किया जाएगा। अगले साल महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के नेता को लाकर इसे और विकसित करने का काम किया जाएगा।

samrat chaudhary

वैशाली को अब पर्यटन के दृष्टिकोण से भी विकसित किया जाएगा

उन्होंने कहा कि जहां दुनिया के लोग आते थे। उसे अब पर्यटन के दृष्टिकोण से भी विकसित किया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार वैशाली के अधूरे विकास को पूरा करेंगे। बिहा में डबल इंजन की सरकार में विकास हो रहा है। एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। वैशाली में कला संस्कृति विभाग द्वारा म्यूजियम बनाने का काम चल रहा है। बिहार के सभी प्रखंडों में जल्द ही डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया जाएगा।

देश को सोने का शेर बनाना है, जो दुनिया में दहाड़ेगा: सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सभी क्षेत्रों में सीएम नीतीश कुमार के द्वारा विकास किया जा रहा है। उन्होंने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना आ रहे है। उनके नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। देश को सोने का शेर बनाना है, जो दुनिया में दहाड़ेगा। इस मौके पर उन्होंने पटना एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अभी यहां से 30 लाख लोग सफर करते हैं। अब आने वाले दिनों में एक करोड़ लोग सफर करेंगे। जल्द ही मुजफ्फरपुर के एयरपोर्ट को विकसित किया जाएगा। साथ ही 7 छोटे एयरपोर्ट और 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा।

वैशाली महोत्सव के मौके पर पर्यटन मंत्री राजु कुमार सिंह ने कहा कि वैशाली की धरती पावन और पवित्र है। यहां तीन बार महावीर यहां आए थे। गौतम बुद्ध आए। इस महोत्सव से हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। वैशाली का विश्व शांति स्तूप अपने आप में पूरे देश में पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि वैशाली की पुष्कणी के विकास के लिए 29 करोड़ दिया गया। इसलिए उप मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं।

वैशाली महोत्सव क्या है?

वैशाली महोत्सव एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महोत्सव है, जो भारत के बिहार राज्य में स्थित प्राचीन नगर वैशाली में मनाया जाता है। यह महोत्सव मुख्य रूप से गौतम बुद्ध की स्मृति में और वैशाली की ऐतिहासिक व बौद्धिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव बिहार के वैशाली जिले में होता है, जो प्राचीन समय में लिच्छवी गणराज्य की राजधानी हुआ करता था। यही वह स्थान है जहाँ महात्मा बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश दिया था। यह आमतौर पर बैसाख पूर्णिमा (अप्रैल-मई) के आसपास आयोजित किया जाता है, क्योंकि यही वह दिन है जब बुद्ध ने वैशाली में अपना अंतिम प्रवास किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+