"कांग्रेस किसी के पीछे नहीं चलेगी ड्राइविंग सीट पर बैठकर नेतृत्व करेगी" सचिन पायलट के बयान से तेजस्वी को झटका!
Bihar News: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कांग्रेस किसी के पीछे नहीं चलेगी बल्कि खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर नेतृत्व करेगी। उन्होंने NDA सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इतने दिन से सरकार ने युवाओं के लिए क्या किया है? यहां के युवाओं के साथ धोखा हुआ है। आज भी बिहार के लोगों को बड़ी संख्या में पलायन करना पड़ता है।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने बिहार दौरे पर कहा कि बिहार में लाखों की संख्या में पलायन हो रहा है। सरकार को उसे रोकना चाहिए। आज हमने सड़कों पर मार्च किया है। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार अपनी नींद खोलेगी और शिक्षित नौजवानों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।

कांग्रेस अब किसी के पिछे नहीं चलेगी: पायलट
सचिन पायलट के बिहार दौरे के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जो ये साफ संकेत दे रहे थे कि कांग्रेस अब किसी के पिछे नहीं चलेगी। दरअसल पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से निकलने के बाद होटल मौर्य के पोटिको में सचिन पायलट ने गाड़ी के ड्राइवर को हटा कर खुद ड्राइविंग सीट की कमान संभाल ली। इस मौके पर उनके साथ ठीक बगल में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। इस बात से उन्होंने ये संकेत दे दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भी अपना दम दिखाने वाली है।
बिहार में निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी: पायलट
सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी। सरकार ने युवाओं के लिए क्या किया है? कांग्रेस नौजवानों के साथ खड़ी है। 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा का समापन होने वाला है। हमलोग मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। राहुल गांधी ने संकल्प लिया है कि हम सारे वर्गों को और खास कर युवाओं को लेकर साथ चलेंगे ताकि बिहार भी विकास के पथ पर तेजी से बढें।
कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया
वहीं 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कन्हैया कुमार के साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान और बिहार प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास समेत 30 से अधिक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।
'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा क्या है?
कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा एक राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दों को उजागर करना है। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार कर रहे हैं। बिहार में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण बड़ी संख्या में युवा अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। इस समस्या को केंद्र में रखते हुए कांग्रेस ने 16 मार्च 2025 को चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से इस यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का समापन 14 अप्रैल को पटना में होगा। बता दे कि इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भाग लिया था।












Click it and Unblock the Notifications