Bihar News: सदन में बोले सीएम नीतीश... इसलिए राजद को छोड़ कर थामा बीजेपी का दामन

Bihar News Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर फ्लोर टेस्ट में अपना झंडा बुलंद कर दिया है। सदन में एनडीए सरकार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में 129 मत पड़े। वहीं एक वोट उपाध्यक्ष के भी एक वोट मिले। इस तरह से सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में 130 वोट पड़े।

सदन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाला क्यों बदला। कभी कहते की भाजपा के साथ नहीं जाएंगे तो फिर उनके साथ क्यों गए।

Bihar News: CM Nitish said in the Assembly House... why he left RJD and joined BJP NDA Alliance

सदन में तेजस्वी यादव के सवाल पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर ज़ोरदार निशाना साधा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई तो वह तेजस्वी और राजद नेताओं की इज़्ज़त करते थे।

सरकार में साथ रहते हुए तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के नेता कमाई कर रहे थे। मेरी सरकार में आज तक इस तरह का काम नहीं हुआ था, लेकिन राजद नेताओं ने सरकार में रहते हुए काफी ग़लत काम किया। सत्ता से बेदखल होने के बाद भी राजद नेता खेल कर रहे थे।

राजद ने अपने सारे विधायकों नज़र बंद कर रखा था। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के विधायकों को पैसों का लालच दिया जा रहा था। यह बहुत ही गंदा काम किया गया है। विधायकों को ख़रीदने के लिए पैसा कहां से आया। इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक नियुक्ति मामले पर तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू की सरकार के वक्त ही शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया गया था। जदयू-राजद के साथ सरकार बनने पर राजद ने जबरदस्ती शिक्षा विभाग अपने कोटे में लिया था।

शिक्षा विभाग में काम करने के बजाय राजद के लोग सारा काम रोक रहे थे। इस तरह के हालात पहले कभी पैदा नहीं हुए थे। महागठबंधन की सरकार बनने के वक्त कांग्रेस के पास शिक्षा विभाग था। कांग्रेस ने शिक्षा विभाग में गड़बड़ी नहीं की थी। राजद ने सारा काम ख़राब किया है।

इंडिया गठबंधन से अलग होने पर सफाइ पेश करते हुए नीतीश कुमार ने कहा मजबूरी में गठबंधन छोड़ना पड़ा। मेरी बात कांग्रेस मान रही थी, इसके बाद यह चला कि मुझसे कांग्रेस को तकलीफ हुई है। इसमें तेजस्वी के पिता लालू यादव भी कांग्रेस के साथ हैं। इस वजह से ही फ़ैसला लिया कि मैं अपनी पुरानी जगह पर वापिस चला जाऊं और मैं आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+