Bihar News: सीएम नीतीश कुमार मार रहे थे ‘चुनावी सिक्सर’, हुए ‘हिट विकेट’, नहीं ले सके सियासी माइलेज

Bihar News, CM Nitish Kumar: आगामी चुनाव के मद्देनज़र सीएम नीतीश कुमार ने सियासी दांव ज़रूर खेला है, लेकिन कामयाब होते हुए नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने अपनी रणनीति से चुनावी सिक्सर लगाने की कोशिश तो ज़रूर की लेकिन हिट विकेट हो गए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या रणनीति बनाई और कैसे वह हिट विकेट हुए।

प्रदेश में सीएम नीतीश कुमार ने अपने चुनावी दांव के ज़रिए विपक्ष पर भारी पड़ते हुए, महागठबंधन सरकार को भी चुनौती दे दी। जातीय आधारित गणना रिपोर्ट, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के साथ ही जातीय आरक्षण बढ़ाने बड़ा दांव खेला है।

Bihar News, CM Nitish Kumar taken big political decision but opposition leader counter cm news hindi

चुनावी छक्का मारने के क्रम में विवादित बयानों की वजह से ही 'नीतीश सरकार हिट विकेट हो गए। विधानसभा में पांच दिन चले शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम नीतीश अपने बयानबाज़ी से विपक्ष को मौका दे दिया। जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी दांव खेला, वह काफी सियासी माइलेज ले सकते थे, लेकिन अब भाजपा ने नीतीश का काट ढूंढ लिया है।

बिहार में भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र हिन्दुत्व की सियासत को हवा दे रही है। भाजपा की रणनीति की काट के लिए इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टियां (जदयू, राजद और कांग्रेस) ने जातीय आधारित गणना रिपोर्ट, आर्थिक सर्वेक्षण और आरक्षण का दायरा बढ़ाने के मुद्दे से निकाल लिया था। लेकिन सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद महागठबंधन इसे पूरी तरह भुनाने से चूक गई।

नीतीश कुमार ने विधानसभा में बेटियों की शिक्षा को लेकर बनाई योजनाओं पर चर्चा की। महिलाओं की तालीम और बच्चियों को स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। अपने द्वारा शुरू की गई योजनाओं की चर्चा करते हुए शिक्षा का महत्व समझा रहे थे। इसी दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ऐसी बात बोल गए कि वहां मौजूद महिला नेत्री भी असहज हो गई।

बयान पर सियासत गरमाने के बाद सीएम नीतीश ने माफी मांग ली, इसके बाद भी भाजपा लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है। बिहार में आरक्षण बढ़ाने के विधेयक पर चर्चा हो ही रही थी कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने जातीय आधारित गणना पर सवाल उठाने लगे। इस पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए और जीतन मांझी को जमकर सुनाया।

नीतीश कुमार ने कहा था कि मेरी ग़लती की वजह से जीतन राम मांझी को सीएम बना दिया। पार्टी के लोगों ने उसे गड़बड़ बताया, जिसके बाद दोबारा से मैं सीएम बना। मैंन तो मांझी को भगा दिया आप अपने पास ले गए। सीएम नीतीश के बयाने के बाद जीतनराम मांझी असहज हो गए और नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में भी भाजपा ने नीतीश सरकरा को घेरना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+