Bihar News: CM Nitish ने तेजस्वी को बताया अपना बच्चा, तो कांग्रेस ने भी दी ये प्रतिक्रिया

Bihar News, Tejashwi Yadav Next CM Candidate: बिहार में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधनसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए तेजस्वी को अपना बच्चा बताया है। वहीं सीएम के बयान के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने भी प्रतिक्रिया दी है।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगी। तेजस्वी यादव को पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सीएम कैंडिडेट मान लिया था। उस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन में साथ भी नहीं थे।

Bihar News: CM Nitish called Tejashwi yadav his child, Congress president akhilesh prasad said this

शनिवार को श्रीकृष्ण सिंह के जयंती समारोह में शामिल होने के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह बाते मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं। तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश कुमार उत्तराधिकारी के तौर पर देख रहे हैं, इस सवाल के जवाब में अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है, इससे पहले भी नीतीश कुमार कई बार यह बातें कह चुके हैं।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब सीएम नीतीश कुमार मीडिया के सामने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को प्रोजेक्ट किया है। इससे पहले भी नीतीश कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखते हुए अपना बच्चा बता चुके हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी की तरफ़ इशारा करते हुए कहा था कि, हमारा सबकुछ यही है। वहीं भाजपा से दोस्ती वाले बयान पर चल रही सियासत पर सीएम नीतीश ने कहा कि उनके बयान का ग़लत मतलब निकाला गया है। उन्होंने अपना रुख़ साफ करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+