Bihar News: भाजपा से दोस्ती वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया रुख़ साफ़, कही ये बात

Bihar News, CM Nitish Kumar News: बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनज़र सियासी बयानबाज़ी का दौर जारी है। वहीं नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयान पर भी सियासत हो रही है। मोतिहारी में दीक्षांत समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा से दोस्ती को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा के साथ दोस्ती वाले बयान पर सफ़ाई पेश की है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा दिए गए बयान को गलत तरीक़े से पेश किया जा रहा है। बयान का ग़लत मतलब निकाला जा रहा है।

Bihar News: Chief Minister Nitish Kumar made his stand clear on the statement of friendship with BJP

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने मोतिहारी में आयोजित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह जब तक ज़िंदा रहेंगे, भाजपा के लोगों के साथ दोस्ती बनी रहेगी। सीएम नीतीश कुमार के इस बयान को भाजपा के साथ जाने की ओर इशारा करते हुए देखा जा रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने अपना रुख़ साफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि मेरे बयान को ग़लत तरीक़े से पेश किया गया है। भाजपा से दोस्ती करने को लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार से मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बनवाने की गुज़ारिश की थी।

तत्कालीन डॉ. मनमोहन सिंह सरकार ने उस वक्त गया के लिए केंद्रीय विश्विद्यालय बनवाने को मंज़ूरी दी थी। इसके बाद भी नीतीश कुमार मोहतिहारी में यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर आवाज़ बुलंद करते रहे थे। जो कि बाद में बनी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसी बात का ज़िक्र कर रहे थे, इस बयान को ही भाजपा से दोस्ती की तरह पेश कर ग़लत तरीके से दिखाया गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कही। आपको बता दें कि सचिवालय में राजकीय समारोह आयोजित की गई थी, जहां राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी माल्यार्पण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+