Bihar News: मेला के मद्देनज़र गया के ट्रैफिक रूट में बदलाव, घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट
Bihar News, Gaya Traffic Update: दुर्गा पूजा 2023 के अवसर पर गया शहर एवं आस-पास के गांवों से काफी संख्या में दर्शकों के गया शहर में मेला देखने आने की संभावना है। लोगों को की सहुलत को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम फ़ैसला लिया है।
आम दर्शकों को दुर्गा पूजा मेला में घूमने एवं दुर्गा माता के दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं हो, इस बाबत ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। जो कि 21.10.2023 से दिनांक 24.10.2023 तक जारी रहेगा। देखिए पूरा ट्रैफिक रूट प्लान

1. गया शहर में डोभी के तरफ से बड़ी वाहन का प्रवेश सुबह 06.00 बजे से रात्रि अगले दिन सुबह 03.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
2. सिकड़िया मोड़ से किसी भी प्रकार का बड़ी वाहन का प्रवेश गया शहर में सुबह 06.00 बजे से रात्रि अगले दिन सुबह 03.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
3. समाहरणालय गोलम्बर से दिन में 13.00 बजे के बाद से अगले दिन 03.00 बजे सुबह तक चार पहिया वाहन एवं टेम्पु का प्रवेश केदार मार्केट, जी०बी० रोड एवं रमना रोड में प्रतिबंधित रहेगा।
4. पीरमंसूर चौक से भी दिन में 13.00 बजे के बाद से अगले दिन 3.00 बजे सुबह तक चार पहिया वाहन एवं टेम्पु का प्रवेश केदार मार्केट, जी0बी0 रोड एवं रमना रोड में प्रतिबंधित रहेगा।
5. किरानी घाट से दुःखहरिणी मंदिर एवं रमना रोड की तरफ दिन में 13.00 बजे के बाद से अगले दिन 03.00 बजे सुबह तक चार पहिया वाहन एवं टेम्पु का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
6. रामशिला मोड से ट्रक एवं पिकअप भान का प्रवेश गया शहर में दिन में 13.00 बजे के बाद से अगले दिन 03.00 बजे सुबह तक प्रतिबंधित रहेगा।
7. मुफस्सिल मोड़ से किरानी घाट के तरफ बड़ी वाहन का प्रवेश सुबह 06.00 बजे से रात्रि अगले दिन सुबह 03:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक रूट अपडेट के मद्देनज़र सभी संबंधित थानाध्यक्ष, गया सदर अनुमंडल को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। वहीं उनसे कहा गया है कि आदेश का पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications