Bihar News: 'मिशन 2024' के तहत BJP का चुनावी प्लान, जानिए क्या है पार्टी का 3C मॉडल?

Bihar News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के मक़सद से भाजपा '3C मॉडल' पर फोकस कर रही है। प्रदेश के सभी 40 सीटों पर मिशन 2024 के तहत भाजपा रणनीति तैयार कर रही है। 3C मॉडल (कम्यूनिकेशन, कैम्पेन और को-ऑर्डिनेशन) के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किया गया है।

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बूथ लेवल तक संगठन को मज़बूत करना शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएम संतोष दो दिनों के लिए बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पटना भाजपा कार्यालय में अपने सहयोगी दलों के नेताओं और पार्टी के सांसद, विधायक के साथ मिलकर कोर केमटी की मीटिंग की।

Bihar News: BJP election plan under Mission 2024, know what is the partys 3C model?

कोर कमेटी की बैठक में ख़ास तौर पर संगठन को मज़बूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। इसी दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र 3C मॉडल पर काम करने कि हिदायत दी। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों से संवाद करने का सिलसिला शुरू करें।

बीएल संतोष ने यह भी जानने की कोशिश की कि उनके नेता और कार्यकर्ता आम लोगों से किस तरह मुलाक़ात करते हैं। उनके मसले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। इसके साथ ही बीएल संतोष ने कहा कि चुनाव में सबसे अहम बात लोगों से संवाद करना है।

आम लोगों से बातचीत कर बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल की जा सकती है। इसलिए अपने इलाकों में सभी नेता और कार्यकर्ता ज़्यादा से ज़्यादा वक्त दें और उनसे सरकार के बारे में फीडबैक हासिल करें। वहीं उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर मुख्यालय तक पदाधिकारियों के बीच को-ऑर्डिनेशन पर ध्यान दें।

ज़मीनी स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं को किस तरह अमलीजामा पहनाया जा रहा है, पार्टी लेवल पर इसका आंकलन करें। पार्टी के वरिष्ठ नेता बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से बातचीक करें। इससे यह पता चलेगा कि किस तरह से सरकारी योजनाओं को अंजाम दिया है। जहां कमी है उसे दूर करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आगामी चुनाव में सभी 40 सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+