Bihar News: तनिष्क शोरूम लूटकांड का ‘बंगाल कनेक्शन’, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट से मिले ये सुराग

Loot In Purnia Tanishq Showroom: बिहार के पूर्णिया जिले में 26 जुलाई को दिनदिहाड़े हुए लूटकांड पर बिहार पुलिस एक्टिव मोड में काम कर रही है। बेखौफ अपराधियों कि गिरफ्तारियों के लिए कई विशेष टीम बनाई गई है। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस अभियुक्तों के क़रीब पहुंचने की कगार पर है।

बिहार पुलिस की स्पेशल टीम मामले की जांच करते हुए पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बंगाल के रास्ते अपराधी नेपाल भाग गए हैं। पांच लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

Loot In Purnia Tanishq Showroom

Recommended Video

      तनिष्क शोरूम लूटकांड का ‘बंगाल कनेक्शन’, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट से मिले ये सुराग

      पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे, उनके भागने के रास्तों की पहचान हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में हुए ज़ेवर लूटकांड में अभी तक 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस कांड का जल्द ही सफल उद्भेदन किया जाएगा।

      लूटकांड के जल्द से जल्द उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर रही है। बंगाल पुलिस का उन्हें सहयोग मिलरहा है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट का पता चल गया है। विभिन्न जगहों परॉ CCTV कैमरों को बिहार पुलिस की स्पेशल टीम खंगाल रही है।

      आपको बता दें कि पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में हुए गहने की लूट मामले में बिहार पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। वारदात के बाद से ही पुलिस अधीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक मौका ए वारदात पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।

      पूर्णिया शहर और जिले के सभी एग्जिट प्वाइंट को वाहनों की जांच शुरू की गई। कांड के उद्‌भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में तीन टीम काम कर रही है। मौजूदा वक्त में पूर्णिया पुलिस की पांच टीम और STF की पांच टीम राज्य के अन्दर और बाहर जांच में जुटी हुई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+