Bihar News: विधानसभा पहुंचे अवध बिहारी चौधरी, जानिए क्या होगी आज सदन में कार्यवाही?

Bihar News Update: 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने NDA के साथ क़दम मिलाकर नई सरकार बना ली। आज एनडीए की नई सरकार को बहुमत साबित करना है। एनडीए सरकार को यह बात चुभ रही है कि अवध बिहारी चौधरी विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया लेकिन उन्होंने इस्तीफ़ा नहीं दिया। अब उन्हें पद से हटाने के लिए वोटिंग होगी। चलिए जानते हैं आज सदन में क्या कार्यवाही होगी।

नीतीश कुमार की नेतृत्व में बनी एनडीए की नई सरकार का आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है। बहुमत साबित करने के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी सदन पहुंच चुके हैं।

Bihar News: Awadh Bihari Chaudhary reached the Assembly, know the proceedings in the House

11 बजे से विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू की जाएगी। सबसे पहले अध्यक्ष और सभापति संबोधन करेंगे। संबोधन के बाद दोनों सदनों के सदस्य सेंट्रल हॉल में तशरीफ़ ले जाएंगे। वहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सभी लोगों को संबोधित करेंगे।

राज्यपाल का अभिभाषण ख़त्म होने के बाद दोनों सदनों के सदस्य अपने-अपने सदन चले जाएंगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी। अब विधानसभा में अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाने के अविश्वास पेश किया जाएगा।

अविश्वास प्रस्ताव का 38 या उससे ज्यादा सदस्य समर्थन करते हैं, तो प्रस्ताव मंज़ूर कर लिया जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव मंज़ूर होने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष आसन से चले जाएंगे। फिर विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पक्ष और खिलाफ में वोटिंग की जाएगी। अगर विधानसभा अध्यक्ष के ख़िलाफ़ ज्यादे वोटिंग हुई होगी तो विधानसभा के नये अध्यक्ष के लिए आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विधानसभा के नये अध्यक्ष चुने जाने तक सदन का संचालन उपाध्यक्ष ही करेंगे। वहीं अगर विधानसभा अध्यक्ष खुद ही अपने पद से इस्तीफ़ा दे दें तो वोटिंग की ज़रूर नहीं पड़ेगी। यह सब हो जाने के बाद विश्वास मत हासिल करने का मुख्यमंत्री प्रस्ताव रखेंगे।

विश्वास मत हासिल होने के बाद प्रदेश सरकार सदन में आर्थिक सर्वक्षण रिपोर्ट पेश करेगी। फिर कुछ ज़रूरी काम होंगे तो वह किए जाएंगे। इसके बाद शोक प्रस्ताव के साथ ही अगले दिन तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+