Bihar News: दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण में खर्च हुए करोड़ों रुपए, बना चर्चा का विषय, जानिए क्या है ख़ास

Bihar News, Durga Puja Special Update: बिहार में शारदीय नवरात्र को लेकर दिलकश नज़ारा देखने को मिल रहा है। वहीं उत्सवी माहौल के बीच कई रोचक ख़बरें भी पढ़ने को मिल रही हैं। पूजा पंडालों की सजावट तो मेले में चार चांद लगा रही है। वहीं पल खुलने के बाद मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोग घर से निकल रहे हैं।

उत्सव भरे माहौल में मुंगेर ज़िला से पंडाल को लेकर रोचक खबर सामने आई है, जो कि पढ़ने के बाद आप भी जानना चाहेंगे कि आखिर 1.5 करोड़ की लागत से बने पंडाल में क्या ख़ास है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कल्याणपुर (मुंगेर) 1.5 करोड़ रुपये से बना पंडाल दक्षिण भारत के मदुरई में मौजूद मशहूर मीनाक्षी मंदिर की तर्ज़ पर बनाया गया है।

Bihar News: 1.5 Crores rupees Durga Puja pandal became a topic of discussion, know what is special

मीनाक्षी मंदिर की तर्ज़ पर मुंगेर जिला के कल्याणपुर बड़ी दुर्गा मंदिर (बरियारपुर प्रखंड) में बना पंडाल सभी को खूब भा रहा है। यूथ क्लब पूजा समिति की तरफ़ से हर साल कुछ नया किया जाता है, इस साल दुर्गा पूजा के लिए वेलकम गेट को मदुरई के मीनाक्षी मंदिर की शक्ल दी गई है।

पंडाल की प्रतिकृति बनाने के लिए झारखंड और पश्चिम बंगाल से 50 से भी ज्यादा कारीगर आये थे। जिन्होंने दिन रात एक कर पिछले एक महीने से स्वागत मेहराब पर तैयार किया। इसके साथ ही मीनाक्षी मंदिर में मौजूद देवी देवताओं की प्रतिमा की तरह ही पंडाल में विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा बनायी गई है।

मीनाक्षी मंदिर की तर्ज़ पर 10 भागों में 2 फीट से 6 फीट पंडाल के आगे 100 देवी देवताओं की प्रतिमा बनाई गई है। ग़ौरतलब है कि काग़ज की लुग्दी तैयार कर राम,विष्णु और रावण सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा चिपकायी गई है। इसके अलावा कोयंबतूर में स्थापित शिव योगी की प्रतिमा की तर्ज़ पर बड़ी दुर्गा मंदिर में भी 70 फीट ऊची प्रतिमा लगाई गई है।

आपको बता दें कि कोयंबतूर में जग्गू वासुदेव ने साल 2017 में योग को बढ़ावा देने के 112 फीट आदि शिव योगी की प्रतिमा स्थापित करवाई थी। उसी की तर्ज़ पर यहां भी 70 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई। यब प्रतिमा थर्मोकोल इत्यादि से बनाई गई है। यह मॉडल लोगों को खूब भा रहा है और वह इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+