नई नवेली दुल्हन ने की आत्महत्या, जिस आइने के सामने श्रृंगार करती थी, उसी पर लिपस्टिक से लिखा सुसाइड नोट

बिहार में एक नई नवेली दुल्हन की आत्महत्या की खबर सामने आई है। दुल्हन ने आईने पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट भी लिखा है।

Newly married bride

बिहार से सामने आए एक खौफनाक मामले में एक नई नवेली दुल्हन ने फांसी से झूलकर आत्महत्या कर डाली। वारदात पर जब पुलिस पहुंची, तो उनके भी होश उड़ गए।

युवती ने सुसाइड करने से पहले आईने पर लिपस्टिक से पहले एक नोट लिखा। इस नोट पर लिखा था कि 'पापा हो सके तो हमको माफ कर देना हम आपकी अच्छी बेटी थी पापा... पापा I AM SORRY'

दरअसल, काजल नाम की इस युवती की शादी अगरपुर के विक्की से चंद पांच महीने पहले ही हुई थी। मृतका की मां के अनुसार काजल का पति बेरोजगार था और इसी वजह से वो काफी परेशान रहा करती थी। हालांकि, उसने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की।

हैरानी की बात है कि पूरी वारदात के बाद ससुराल वाले भाग निकले। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। इस मामले से सभी लोग दहशत में हैं। वहीं, युवती के मां-बाप का तो रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है।

इससे पहले भी ठीक ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें एक नई नवेली दुल्हन की लाश पंखे से लटकती हुई मिली थी। युवती की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। अमरीका देवी नाम की महिला ने राजा साह से लव मैरिज की थी। परिवार में कोई कलेश ना होने की खबर थी। फिर अचानक नई नवेली दुल्हन का यूं आत्महत्या करना सबको झकझोर गया था।

Recommended Video

    Aishwarya Rai suicide is a fake story | वनइंडिया हिंदी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+