गया में कोरोना का मिला एक और मरीज, बिहार में हुए कुल 24 संक्रमित

गया। देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है,जो कि चिंताजनक विषय बन चुका है। इसी कड़ी में बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते बुधवार को एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद अब राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या कुल 24 हो गई है। आरएमआरआई में गया की एक 40 साल की महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

bihar new coronavirus patient found in gaya total number 24

महिला की दुबई की ट्रेवल हिस्ट्री है। संस्थान के निदेशक पीके दास ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि 24 में से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक मरीज एम्स से ठीक होकर घर जा चुका है। वहीं जिन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनसे जुड़े लोगों को आइसोलेट करने का काम शुरू कर दिया गया है। गोपालगंज में जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसके घर के 20 लोगों को आइसोलेट किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आपात बैठक कर संक्रमित लोगों से जुड़े व्यक्तियों की अधिक से अधिक जांच कराए जाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली जमात में भी भाग लेने वाले वापस लौटे हैं, ऐसे लोगों की भी पहचान की जा रही है।

वहीं सीवान में पाए गए चारों कोरोना पॉजिटिव 15 मार्च के बाद खाड़ी देश से बिहार लौटे हैं। जब इनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली गई तो ये मस्कट, बहरीन, शारजाह और अबूधाबी में काम करने वाले निकले। पटना का पहला मरीज सैफ भी कतर से वापस आया था। उसके संपर्क में आने से अब तक 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+