बिहारः शादी से पहले दूल्हे के साथ हो गई ऐसी घटना की फेरे से पहले लगाने पड़े थाने के चक्कर

नवादा। बिहार के नवादा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के लिए बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कुछ मनचलों ने पिटाई कर दी। इस दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसके बाद शादी से पहले दूल्हा परिवार सहित थाने पहुंचे। दूल्हे की पिटाई की यह घटना नगर थाना क्षेत्र के गंगा रानी सिन्हा कॉलेज के नजदीक की बताई जा रही है।

मारपीट के दौरान बदमाशों ने दूल्हे को घायल कर दिया

मारपीट के दौरान बदमाशों ने दूल्हे को घायल कर दिया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादी करने जाने के दौरान रास्ते में ही बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हा बारात लेकर जा ही रहा था कि इसी दौरान बदमाशों ने पहले उसकी गाड़ी रोकी फिर जमकर धुनाई कर दी।

गाड़ी में रखे जेवरात भी ले गए बदमाश

गाड़ी में रखे जेवरात भी ले गए बदमाश

दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि उसकी गाड़ी में रखे जेवरात सहित कई सामान छीन लिए गए हैं। दूल्हे का नाम चंदन कुमार बताया जा रहा है। नवादा-जमुई पथ पर बदमाशों ने गाड़ी रोक कर उसकी पिटाई की। इस दौरान दूल्हा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पीठ पर काफी चोट के निशान थे।

पुलिस ने एक युवक को पकड़ा

पुलिस ने एक युवक को पकड़ा

वह बारात लेकर अकबरपुर थाना क्षेत्र के मस्तानगंज गांव जा रहा था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+