मुंगेरः दिलफेंक आशिक मिजाज था दामाद तो सास ने सिर कूच कर की हत्या, कई महिलाओं से थे अवैध संबंध

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मसाला पीसने वाले पत्थर से कमरे में सो रहे दामाद का सिर कूच कर सास ने उसकी हत्या कर दी। बाद में वारदात को छिपाने के लिए आरोपी सास शव को घसीटकर बाहर ले गई और सड़क किनारे फेंक दिया। सुबह-सुबह जब पुलिस गश्त पर निकली तब उनको लाश मिली।

आरोपित सास ने गुनाह कबूल किया

आरोपित सास ने गुनाह कबूल किया

वारदात के 10 घंटे के बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सास ने गुनाह कबूल कर लिया। घटना मुंगेर जिले के पूरबसराय ओपी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले का है। मृतक की पहचान महाराजगंज के रहने वाली शहनवाज आलम के रूप में हुई है। मृतक शहनवाज मुंगेर में कृषि विभाग में जंजीर वाहक के रूप में काम करता था।

मृतक दामाद का कई महिलाओं से था अवैध संबंध

मृतक दामाद का कई महिलाओं से था अवैध संबंध

मृतक शहनवाज दिलावरपुर मोहल्ले में किराये के मकान में अपनी पत्नी और सास के साथ रहता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को सास ने दामाद की हत्या की थी। आरोपी सास ने बताया कि उसका दामाद दिलफेंक आशिक मिजाज का था। उसका कई महिलाओं से अवैध संबंध था, जिससे बेटी काफी दिनों से परेशान रहती थी। तंग आकर गुरुवार रात 11 बजे से शहनवाज की लोढ़ी से कूचकर हत्या कर दी।

आठ साल पहले हुई थी शादी

आठ साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सास शबनम ने बताया कि चार दिन पहले ही भागलपुर के बरहपुरा में एक जमीन की रजिस्ट्री के लिए सभी गए थे। शहनवाज के साथ सास मुंगेर लौट गई थी। वहीं बेटी सना की गैरमौजूदगी में शबनम ने दामाद की हत्या कर दी। बता दें कि शहनवाज की शादी करीब आठ साल पहले सना जमशेद से हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+