बिहारः दिनदहाड़े भाजपा नेता का हो गया अपहरण, कानून प्रशासन के दावों की खुली पोल

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में बैखौफ अपराधियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम देकर सरकार के बेहतर कानून के दावे पर सवालिया निशान लगा दिया है। जिले के स्थानीय नेता संजय मोदी का अपहरण हो गया है। वारदात की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

bihar munger kidnapping of bjp leader sanjay modi

वहीं अपहरण के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि संजय मोदी भाजपा के प्रखंड महामंत्री हैं। वह बहरियापुर प्रखंड के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार की शाम को कुछ अपराधियों ने संजय मोदी का अपहरण कर लिया। संजय मोदी के पिता ने बरियापुर थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस की मुताबिक अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर बताया जा रहा है कि संजय मोदी के अपहरण के विरोध में लोगों ने मुंगेर-भागलपुर पथ एनएच 80 को घोरघट के पास जाम कर दिया है। लोग संजय मोदी की सकुशल रिहाई की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+