मुंगेरः छत पर सो रहा था पिता और नीचे ब्लास्ट में बेटी और नाती की हो गई मौत

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिला के बरियारपुर इलाके में बीती रात को चाट विक्रेता के घर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की इस घटना में चाट विक्रेता दशरथ साव की बेटी रोमा कुमारी और नाती की मौत हो गई। घर में ब्लास्ट होने के कारण आसपास के 5 से 6 घर उसके चपेट में आ गए। घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने काफी देर तर एनएच 80 को जाम कर मुआवजे की मांग करते हुए बहुत हंगामा किया।

bihar munger blast in house two people died

पीड़ित दशरथ साव ने बताया कि वह चाट की दुकान चलाते हैं। रात करीब दो बजे वह अपनी घर की छत पर सोए हुए थे। इसी दौरान नीचे काफी तेज धमाका हुआ और उसमें घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि किन कारणों से घर में विस्फोट हुआ है। घर से सटे उनके तीन भाइयों के घरों के अलावा पड़ोस की दो-तीन दुकानें भी इस घटना में क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस तेज धमाके में उनकी बेटी और नवजाती नाती की मौत हो गई है। ब्लास्ट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेडिंग कर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

bihar munger blast in house two people died

वहीं इस घटना को दूसरी चीजों से भी जोड़ा जा रहा है। क्योंकि चाट विक्रेता की बेटी रोमा ने घर के बगल के ही एक लड़के से प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था और शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। पिछले एक महीने से रोमा अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। लोगों का मानना है कि उसके पति अमित ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। हालाकिं अभी मामले को लेकर जांच चल रही है।

मौके पर पहुंचे एसडीओ खगेश चंद्र झा और एसपी सदर ने बताया कि स्थिति नियंन्त्रण में है और हाइवे पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम को भी हटवा दिया गया है। इसके साथ ही एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि धमाका किस वजह और किस चीज से हुआ। शादी वाले कोण पर भी जाँच की जा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+