बिहार: महागठबंधन में शामिल होने के बाद CM नीतीश की आज पहली परीक्षा, मोकामा-गोपालगंज में किसे मिलेगी जीत?
बिहार: महागठबंधन में शामिल होने के बाद CM नीतीश की आज पहली परीक्षा, मोकामा-गोपालगंज में किसे मिलेगी जीत?
Bihar Mokama, Gopalganj byelection: बिहार में आज गोपालगंज विधानसभा सीट और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग गुरुवार सुबह 07 बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। वोटों की गिनती और नतीजे 6 नवंबर को आएंगे। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ये दोनों चुनाव बहुत अहम होने वाले हैं। बीजेपी को छोड़कर "महागठबंधन" में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के लिए ये पहली चुनावी परीक्षा होगी। करीब तीन महीने पहले 'महागठबंधन' की सरकार बनने के बाद दोनों सीटों पर उपचुनाव राज्य में पहला चुनाव है।
Recommended Video

तीन महीने पहले बिहार में नीतीश कुमार भाजपा से अलग हो गए औ तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के साथ साझेदारी कर महागठबंध की सरकार बनाई। ऐसे में बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। ये चुनाव महागठबंधन की सरकार और सीएम नीतीश के लिए पहली परीक्षा साबित होगी। ये देखना अब दिलचस्प होगा कि आखिर इन दोनों सीटों पर किसकी जीत होती है। गोपालगंज में पहले राजद और मोकाम में बीजेपी के उम्मदीवार जीते थे।
जानिए मोकामा सीट उपचुनाव के बारे में?
मोकामा विधानसभा सीट पर ये चुनाव काफी दिलचस्प होने वासा है। बीजेपी पहली बार इस सीट को जीतने की कोशिश कर रही है। बीजेपी ने मोकामा सीट पर सोनम देवी को उतारा है। वहीं आरजेडी ने इस सीट पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि अनंत सिंह आपराधिक मामले में दोषी ठहराए गए हैं, जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हुई है।
मोकामा 2005 से अनंत सिंह का गढ़ है। अनंत सिंह मोकामा सीट से दो बार जेडीयू और एक बार आरजेडी की टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।
मोकामा में 2.70 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मोकामा से छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
जानिए गोपलगंज विधानसभा सीट उपचुनाव के बारे में?
गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। पिछले चार बार से गोपालगंज विधानसभा सीट भाजपा के पास ही रही है। गोपालगंज पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद का गृह जिला है।
इस साल पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है इसलिए इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने इस सीट से सुभाष सिंह की ही पत्नी कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए गोपालगंज से आरजेडी ने मोहन प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है।
गोपालगंज में मतदाताओं की संख्या 3.31 लाख है। गोपालगंज से 09 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications