'स्पोर्ट्स से ताकत बना लें तो बर्दाश्त कर सकते हैं', अवैध शराब से मौतों पर बोले बिहार के मंत्री महासेठ

बिहार के छपरा में जहां जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है, वहीं मंत्री एसके महासेठ ने बयान दिया है कि अगर लोग खेलकूद से खुद के अंदर ताकत बना लें तो इसे बर्दाश्त कर सकते हैं।

bihar

Recommended Video

      Bihar : Chhapra में शराब ने ली 30 की जान, मंत्री Samir Mahaseth का बेतुका बयान | वनइंडिया हिंदी |

      Chapra hooch tragedy: बिहार के छपरा में जहरीली शराब का कहर जारी है और अभी तक करीब 20 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर विपक्ष भी बिहार की नीतीश सरकार को घेरने में जुटा है और आरोप लगा रहा है कि सरकार की मिलीभगत से ही राज्य में अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है। इस बीच बिहार के मंत्री समीर कुमार महासेठ ने शराब से हुई मौतों को लेकर एक ऐसा गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

      'ताकत पैदा करें तो अवैध शराब से लड़ सकते हैं'

      'ताकत पैदा करें तो अवैध शराब से लड़ सकते हैं'

      बिहार के मंत्री समीर कुमार महासेठ से जब मीडिया ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'सरकार तो शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध है ही, लेकिन अगर लोग शराब पीना ही छोड़ दें तो सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि जहर ही आ रहा है। बिहार में कोई एक नंबर की शराब नहीं मिल रही है, बल्कि गलत शराब मिल रही है। अगर हम खेलकूद के जरिए खुद में ताकत पैदा करें तो इससे लड़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए हमें ताकत बनानी होगी। अच्छा यही है कि शराब को छोड़ दीजिए। यहां शराब पर प्रतिबंध, इसे अवैध तरीके से यहां लाया जा रहा है।'

      'दोषी किसी भी स्टेट में छिपे हों, पकड़े जाएंगे'

      समीर कुमार महासेठ ने आगे कहा, 'ये सरकार कहीं भी होगी और दोषी किसी भी स्टेट में छिपा हुआ होगा, तो भी पकड़ा जाएगा। अगर इसमें बिहार के लोग शामिल होंगे तो वो भी पकड़े जाएंगे और अगर बाहर के लोग होंगे तो उन्हें भी पकड़ा जाएगा। सरकार लगातार आग्रह कर रही है कि ऐसी चीजों से दूर रहें तो लोगों को भी जागरुक रहने की आवश्यकता है। अवैध शराब को लेकर सरकार बहुत सख्त है और अगर मीडिया भी ये प्रचार कर दे कि बिहार में शराब नहीं मिल रही है, बल्कि गलत लोग जहर बेच रहे हैं तो लोग जागरुक होंगे।'

      बिहार में शराब भगवान की तरह- गिरिराज

      बिहार में शराब भगवान की तरह- गिरिराज

      आपको बता दें कि समीर कुमार महासेठ बिहार की महागठबंधन सरकार में आरजेडी के कोटे से उद्योग मंत्री हैं। समीर कुमार महासेठ बिहार की मधुबनी सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। वहीं, छपरा में अवैध शराब से हुई मौतों को लेकर राजनीति भी गर्माई हुई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार में शराब भगवान की तरह है, जो दिखती नहीं, लेकिन मिलती हर जगह है। इससे पहले इस मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा में भी जमकर हंगामा देखने को मिला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब भाजपा उनके साथ थी तो शराबबंदी के मुद्दे पर समर्थन कर रही थी और आज विरोध कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+