Bihar Weather News: बिहार में मॉनसून कमज़ोर!, बढ़ेगी गर्मी या मिलेगी राहत, पढिए आज का मौसम समाचार

Bihar Weather News: बिहार में मॉनसून के कमज़ोर होते ही गर्मी का सितम जारी गया है। प्रदेश के कई ज़िलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले चार पांच दिनों से मॉनसून कमज़ोर होता ही जा रहा है, लेकिन बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश के कई ज़िलों में बारिश हो रही है, लेकिन राजधानी पटना में उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं आसापास के इलाकों में बारिश कम हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त के बाद पटना में फिर से झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

Bihar Weather News

प्रदेश में शनिवार (17 अगस्त) को कई जिलों में बारिश के आसारा हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (पटना) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बिहार के ज़्यादातर जिलों में हल्की से तेज़ बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान और गोपालगंज, इसके अलावा दक्षिण पूर्वी बिहार के बांका, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर और जमुई जिले में कुछ जगहों पर तेज़ हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण मध्य बिहार के गया, पटना, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद और नवादा में एक दो जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। दक्षिण पश्चिम बिहार के भोजपुर, बक्सर,रोहतास, भभुआ, अरवल और औरंगाबाद में भी एक दो जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में बहुत हल्की या फिर नाम मात्र वर्षा के आसार हैं। 19 अगस्त तक ऐसे ही हालात रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी बिहार के कई ज़िलों में शनिवार को बहुत ही हल्की वर्षा संभावना है। मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, सुपौल, समस्तीपुर, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और कटिहार में बहुत ही कम बारिश के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+