Bihar Weather News: बिहार में कैसा रहेगा मौसम, मॉनसून की विदाई से पहले कई जिलों में होगी झमाझम बारिश
Bihar Weather News Today: बिहार में मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल चुकी है। प्रदेश के लगभग सभी ज़िले में मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बिहार की राजधानी पटना समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है। बिहार में मानसून की विदाई होने जा रही है। इसी क्रम में बिहार के ज्यादातर इलाके में शुक्रावर की रात झमामझम बारिश हुई।
सितंबर के शुरुआत में पटना में हुआ बारिश की वजह से चारों तरफ जल जमाव जैसे हालात बने हुए हैं। करबिगहिया, गांधी मैदान, कंकड़बाग और आर ब्लाक समेत कई क्षेत्रों सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आसमान में काले बादल छाये रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में पटना कई जिलों में दो दिनों तक तेज़ बारिश के आसार हैं। पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में गर्जन के साथ भारी बारिश के मद्देनज़र लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पटना सहित 25 जिलों के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में गिरावट दर्ज की गई।
पटना में 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज की गई। सीतामढ़ी में 37.7 डिग्री सेल्सियस सबसे ज़्यादा तापमान दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना में मानसून दौरान नॉर्मल से 41 फीसदी कम वर्षा हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों अच्छी बारिश हुई। बोखरा (सीतामढ़ी) में 78.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आज के तापमान की बात करें तो प्रदेश के प्रमुख शहर पटना में अधकितम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28.2, गया में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, 27.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है। भागलपुर में 32.3 अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापनान 27.6, मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications